सिनेजीवन: आलिया भट्ट के बचाव में उतरे सोनू सूद और करण जौहर सोशल मीडिया से पहले के दिनों को याद कर भावुक हुएअभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह ‘वेलकम’ फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें पुराने कई सारे सितारे नजर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।
1 मिनट 30 सेकंड का टीजर देखने में काफी जबरदस्त है। इसकी शुरुआत टाइटल सॉन्ग से होती है, जिसमें फिल्म में शामिल लोगों के नाम दिखाए गए हैं। टीजर देखकर लग रहा है कि दर्शकों को इस बार कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। एक्शन-कॉमेडी भी भरपूर है। टीजर में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं।
वहीं, सुनील शेट्टी की एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। दोनों की कॉमिक टाइमिंग टीजर की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आई है। एक मजेदार सीन में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार पर पन गन तानकर कहते हैं, “तू मरता क्यों नहीं?” इस पर अक्षय जवाब देते हैं, “मैं मरने में जान डाल रहा हूं।” फिर सुनील कहते हैं, “अरे, मरने में कोई जान डालता है क्या?”
टीजर देखकर प्रतीत होता है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ पूरी तरह हंसी, कन्फ्यूजन और मस्ती से भरपूर होगी। इसमें अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ यह फिल्म दर्शकों को फुल-फैमिली एंटरटेनमेंट देगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Entertainment News,Karan Johar,Aalia Bhatt,Sonu Sood
अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का शुक्रवार को टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह ‘वेलकम’ फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जिसमें पुराने कई सारे सितारे नजर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

Post Comment