इंदौर में मेडिकल छात्र खुदकुशी केस, युवती ने डॉ. अमन को ढूंढने के लिए दोस्त को छत पर भेजा था

इंदौर में मेडिकल छात्र खुदकुशी केस, युवती ने डॉ. अमन को ढूंढने के लिए दोस्त को छत पर भेजा था

प्रेमिका की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें युवती द्वारा डॉ. अमन के एक दोस्त को रात में करीब डेढ़ बजे मैसेज किया गया था। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 01:29:48 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 01:32:59 PM (IST)

डॉ. अमन पटेल की तस्वीर।

HighLights

1. करीब 45 मिनट तक अमन को ढूंढने के लिए चैट चलती रही
2. इसके बाद पता चला कि डॉ. अमन ने खुदकुशी कर ली है
3. डॉक्टर के स्वजन ने की युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कालेज के पीजी विद्यार्थी डॉ. अमन पटेल द्वारा आत्महत्या मामले में स्वजन ने युवती के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। बुधवार को जबलपुर से बहन और अन्य रिश्तेदार संयोगितागंज थाने पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग की कि नेत्र रोग विभाग की एक छात्रा के कारण डॉ. अमन ने आत्महत्या की है।

मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस को कई अहम सबूत भी स्वजन की तरफ से भेजे गए।

वहीं दूसरी ओर प्रेमिका की एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें युवती द्वारा डॉ. अमन के एक दोस्त को रात में करीब डेढ़ बजे मैसेज किया गया था, जिसमें उसने कहा कि डॉ. अमन को देखकर आए कि वह कहां है।

45 मिनट तक ढूंढने के लिए चैट होती रही

इसके बाद दोस्त ऊपर पहुंचा। उसने मैसेज किया कि छत के दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद हैं। इसके बाद युवती द्वारा उसे फोन लगाया तो उसने फोन बंद कर लिया था। करीब 45 मिनट तक डॉ. अमन को ढूंढने के लिए यह चैट होती रही। इसके बाद उसके आत्महत्या की सूचना मिली।

वहीं मामले में दोस्त का बयान भी सामने आया है, जिसमें बताया कि वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। अभी मई में दोनों जबलपुर घूमने भी आए थे। शादी के इंकार करने के बाद डॉ. अमन ने यह कदम उठाया है।

Source link
#इदर #म #मडकल #छतर #खदकश #कस #यवत #न #ड #अमन #क #ढढन #क #लए #दसत #क #छत #पर #भज #थ

Previous post

How can Mohun Bagan win ISL 2025-26? All scenarios explained

Mohun Bagan Super Giant has had a tumultuous year: a new coach, contrasting fates after the Indian Super League (ISL) double and a ban from Asian competitions.

But despite the changes, Bagan has remained a firm contender for the title and could defend it successfully on the final day. The Mariners play Sporting Club Delhi in their last round, at the Salt Lake Stadium in Kolkata.

How can Mohun Bagan win the ISL?

Bagan is level on points with East Bengal, and is second in the standings on goal difference. For Bagan to win the title, following are the possible scenarios:

Scenario 1: Mohun Bagan beats Sporting Club Delhi

East Bengal must drop points for Bagan to seal the title

Scenario 2: Mohun Bagan draws Sporting Club Delhi

For Bagan to win the title, the following conditions have to be fulfilled:

East Bengal loses to Inter Kashi

Mumbai City vs Punjab ends in a draw

Jamshedpur FC wins by less than nine goals over Odisha FC

Scenario 3: Mohun Bagan loses to Sporting Club Delhi

Bagan is almost out of the race.

Mumbai City will take the driving seat, for a winner in that match will clinch the title and a draw will see the Islanders lift the ISL.

Published on May 21, 2026

#Mohun #Bagan #win #ISL #scenarios #explained

Next post

Indore News: कुओं का कायाकल्प करेंगी बैंकें, नगर निगम ने सौंपी जल संवर्धन की जिम्मेदारी

Post Comment