×
उज्जैन से इंदौर आने वाले ध्यान दें… लवकुश चौराहे से अब सीधे मरीमाता नहीं जा सकेंगे वाहन, एमआर-10 से होकर गुजरेगा रास्ता

उज्जैन से इंदौर आने वाले ध्यान दें… लवकुश चौराहे से अब सीधे मरीमाता नहीं जा सकेंगे वाहन, एमआर-10 से होकर गुजरेगा रास्ता

शहर में लवकुश चौराहा क्षेत्र में निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज एवं सर्विस रोड निर्माण कार्य के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 09:02:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 09:02:19 PM (IST)

उज्जैन से मरीमाता जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर।

HighLights

  1. उज्जैन से मरीमाता जाने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर
  2. अब MR-10 और औद्योगिक क्षेत्र मार्ग से होकर गुजरना पड़ेगा
  3. सर्विस रोड निर्माण के चलते मार्ग में हुआ बड़ा विधिक बदलाव

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में लवकुश चौराहा क्षेत्र में निर्माणाधीन डबल डेकर ब्रिज एवं सर्विस रोड निर्माण कार्य के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात डायवर्सन लागू किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान लवकुश चौराहा से मरीमाता चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग ट्रैफिक के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

उज्जैन की ओर से आने वाले वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग

उज्जैन की ओर से आने वाले वाहन चालक लवकुश चौराहा पार कर मरीमाता चौराहे की ओर न जाकर लेफ्ट टर्न लेकर एमआर-10 मार्ग की ओर जाएंगे। इसके बाद वाहन चालक एमआर-10 से राइट टर्न लेकर औद्योगिक क्षेत्र मार्ग होते हुए बाणगंगा एवं मरीमाता क्षेत्र की ओर आवागमन कर सकेंगे।

सुगम यातायात के लिए किए गए प्रशासनिक उपाय

यातायात पुलिस द्वारा डायवर्सन मार्ग पर आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही एमआर-10 क्रॉसिंग पर यातायात सिग्नल भी संचालित किया गया है, जिससे यातायात का संचालन सुगम रूप से किया जा सके। अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें- MP में डिजिटल शिक्षा की खुली पोल… नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा, 10 साल बाद भी आधे सरकारी स्कूलों तक नहीं पहुंचा इंटरनेट

यातायात पुलिस की आम जनता से अपील

यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि कृपया निर्धारित डायवर्सन योजना का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Source link
#उजजन #स #इदर #आन #वल #धयन #द.. #लवकश #चरह #स #अब #सध #मरमत #नह #ज #सकग #वहन #एमआर10 #स #हकर #गजरग #रसत

Previous post

Exclusive: ‘फंदे से उतारा, तब जिंदा थी टि्वशा…रस्सी काटकर नीचे उतारा’, एडवोकेट का बड़ा दावा | Twisha Sharma Case Lawyer For The Husband And Mother In Law Stated That The Injuries Are Being Misrepresented

Next post

‘यह हत्या नहीं, आत्महत्या का मामला है, समर्थ खुद त्विषा को लेकर गया था अस्पताल…’; आरोपी के वकील का बड़ा बयान

Post Comment