×
सज-धजकर पहुंचे 42 दूल्हे और 250 बाराती, न मंडप मिला न दुल्हन, देवास में सामूहिक फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

सज-धजकर पहुंचे 42 दूल्हे और 250 बाराती, न मंडप मिला न दुल्हन, देवास में सामूहिक फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

देवास में धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। शादी का झांसा देकर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 42 दूल्हों को ठ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 11:49:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 11:49:30 PM (IST)

देवास में अनोखा फर्जीवाड़ा।

HighLights

  1. अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी का झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपए
  2. देवास के क्लब ग्राउंड पर घंटों इंतजार के बाद खुली ठगों की पोल
  3. गायत्री शक्तिपीठ और माता टेकरी के नाम पर बुना ठगी का जाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास में धोखाधड़ी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। शादी का झांसा देकर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 42 दूल्हों को ठगी का शिकार बनाया गया। ये सभी दूल्हे सज-धजकर अपने साथ करीब 200 से 250 बारातियों को लेकर देवास पहुंचे थे, लेकिन यहां आकर उनके अरमानों पर पानी फिर गया। न तो मंडप मिला, न दुल्हन और न ही शादी कराने वाला बिचौलिया।

इंदौर के अनाथ आश्रम की लड़कियों से शादी का झांसा

जानकारी के अनुसार पीड़ितों में अधिकांश युवक विदिशा, शाजापुर और देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन युवकों को इंदौर के एक तथाकथित अनाथ आश्रम की लड़कियों से विवाह कराने का झांसा दिया गया था। इस विवाह के नाम पर बिचौलियों ने हर दूल्हे से 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की रकम एडवांस में ऐंठ ली थी।

घंटों इंतजार के बाद हुआ ठगी का अहसास

ठगों ने पूरी प्लानिंग के साथ सभी पक्षों को देवास बुलाया था। तय योजना के मुताबिक सुबह सभी दूल्हों और बारातियों को गायत्री शक्तिपीठ पहुंचने को कहा गया। झांसा दिया गया था कि यहीं विवाह की रस्में होंगी और फिर माता टेकरी पर दर्शन करवाए जाएंगे।

जब घंटों इंतजार के बाद भी न तो कोई लड़की आई और न ही उन्हें बुलाने वाला शख्स पहुंचा, तो पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। क्लब ग्राउंड पर काफी देर तक गहमागहमी और हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसके बाद सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें- MP वक्फ बोर्ड का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रबंधकों को ₹41 करोड़ से अधिक का वसूली नोटिस

पीड़ितों का छलका दर्द

इस फर्जीवाड़े का एक पहलू यह है कि कई युवक अपने गांवों में बकायदा शादी के कार्ड बांट चुके थे और रिश्तेदारों को स्नेह भोज भी करवा चुके थे। जब वे देवास पहुंचे, तो न तो दुल्हन मिली ना ही शादी हुई। थाने पहुंचे पीड़ितों ने कहा अब गांव लौटकर समाज को क्या मुंह दिखाएंगे? हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा मिट्टी में मिल गई।

मास्टरमाइंड फरार, दो पुलिस हिरासत में

बताया जा रहा है कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य मास्टरमाइंड इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके विदिशा निवासी भाई व एक महिला को हिरासत में लिया है।

Source link
#सजधजकर #पहच #दलह #और #बरत #न #मडप #मल #न #दलहन #दवस #म #समहक #फरजवड #स #मच #हडकप

Previous post

स्मृति विशेष: भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर के महानायक थे बलबीर सिंह, तीन ओलंपिक गोल्ड में निभाई ऐतिहासिक भूमिका

Next post

इंदौर में लाल रंग से लिखा-पानी पीने योग्य नहीं: जलसंकट से हाहाकार, मजबूरी ऐसी कि उसी हैंडपंप से भर भी रहे और पी भी रहे – Indore News

Post Comment