आईटी पार्क की तीन इमारत बनने के बाद यहां आईटी हब तैयार होगा। यहां पर जीसीसी और बड़ी आईटी कंपनियां सहित 100 से ज्यादा आईटी कंपनियां स्थापित होंगी। …और पढ़ें
HighLights
- आईटी पार्क-3 प्रोजेक्ट में तीन ब्लाक हुए तैयार, 22 मंजिला इमारत निर्माणाधीन
- अभी आठ, दस व 12 मंजिला तीन ब्लाक तैयार हो चुके हैं
- अब चौथी 22 मंजिला हाइराइज इमारत निर्माणाधीन है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिंग रोड पर अभी जहां अतुल्य आईटी पार्क बना हुआ, वहां पर जल्द आईटी अब तैयार तैयार होगा। मप्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा यहां पर आईटी पार्क-तीन इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने के बाद यहां पर एक आईटी हब तैयार होगा। यहां पर जीसीसी और बड़ी आईटी कंपनियां सहित 100 से ज्यादा आईटी कंपनियां स्थापित होंगी।
आईटी पार्क -तीन प्रोजेक्ट के तहत अभी आठ, दस व 12 मंजिला तीन ब्लाक तैयार हो चुके है। अब चौथी 22 मंजिला हाइराइज इमारत निर्माणाधीन है। एमपीआईडीसी द्वारा जनवरी 2027 तक आईटी पार्क तीन प्रोजेक्ट को तैयार करने का दावा किया जा रहा है।
फिल्हाल आईटी पार्क के इस इमारत में दूसरे फ्लोर पर एक माडल निवेश जोन बनाया जाएगा। इसे देखकर आईटी कंपनियां यहां की अन्य इकाईयों में निवेश कर सकेगी। आईटी पार्क तीन के चार ब्लाक में साढ़े छह लाख वर्ग फीट एरिया आईटी कंपनियों को मिल सकेगी।
अभी तक दो लाख 65 हजार वर्ग फीट एरिया के लिए करीब 17 आईटी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। आईटी पार्क के माध्यम से इंंदौर में आइटी कंपनियों को ”बिल्ट-अप स्पेस आधारित औद्योगिक परिसर मिल सकेंगे। कंपनियों आधुनिक “रेडी-टू-यूज” एवं “प्लग एंड प्ले” अधोसंरचना मिलेगी। इससे निवेशकों एवं निवेशकों को कम समय में संचालन प्रारंभ करने की सुविधा सप्त होगी।
आईटी पार्क तीन में बनेगा रिक्रिएशन जोन
आईटी पार्क तीन के चारों ब्लाक को ग्रीन बिल्डिंग कंसेप्ट पर तैयार किया जा रहा है। 550 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट का लगभग 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यहां कंपनियों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। यहां पर रिक्रिएशन एरिया तैयार होगा। वाहन पार्किग के अलावा वाक वे, ईलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सोलर स्ट्रीट लाइट, पावर बैकअप, कर्मचारियों के बच्चों के क्रैच उपलब्ध होगा। इसके अलावा आईटी पार्क में तल मंजिल पर कमर्शियल काम्प्लेक्स तैयार होगा। यहां पर बड़े ब्रांड व फूड चैन संचालित होंगे।
अगले माह तैयार हो जाएगा आईटी पार्क -4
परदेशीपुरा में आईटी पार्क -4 की इमारत लगभग तैयार है। अगले माह इसमें आईटी कंपनियों को निवेश के स्थान मिलेगा। 47 करोड़ रुपये के लागत से नौ मंजिला आधुनिक एवं इंटीग्रेटेड आईटी परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना अंतर्गत लगभग 1 लाख वर्गफीट निर्मित क्षेत्र आईटी कंपनियों को मिल सकेगा। यहां पर लिफ्ट, पार्किंग, कैफेटेरिया तैयार किए है। सात मंजिला इमारत में करीब नौ आईटी कपंनियां अपने आफिस शुरु कर सकेगी।
इंदौर में आईटी कंपनी के सफाईकर्मी ने 700 रुपये में स्पाई कैमरा खरीदकर वॉशरूम में लगाया, मोबाइल में मिले कई वीडियो
Source link
#इदर #म #बन #रह #हईरइज #आईट #परक #म #जसस #और #बड #आईट #कपनय #सहत #स #जयद #कपनय #आएग



Post Comment