कॉफी हाउस और होटलों में मिलकर षड्यंत्र रचते थे हनीट्रैप केस के आरोपी, एसआईटी निकाल रही सीसीटीवी फुटेज

कॉफी हाउस और होटलों में मिलकर षड्यंत्र रचते थे हनीट्रैप केस के आरोपी, एसआईटी निकाल रही सीसीटीवी फुटेज

आरोपियों को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी पाने के लिए पत्र लिखे …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 07:37:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 07:37:57 AM (IST)

एसआईटी जुटा रही है सबूत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

1. आरोपियों को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं
2. पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल करने के लिए भी पत्र लिखे हैं
3. पुलिस केस को पूरी तरह से मजबूत करने की तैयारी में है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनीट्रैप की साजिश कॉफी हाउस और होटलों में की जा रही थी। एसआईटी सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। आरोपियों को आसानी से जमानत न मिले, इसलिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों की संपत्ति और बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल करने के लिए भी पत्र लिखे हैं। पुलिस केस को पूरी तरह से मजबूत करने की तैयारी में है।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपी श्वेता जैन (भोपाल) की अलका दीक्षित की कोर्ट पेशी के दौरान मुलाकात होती थी। हनीट्रैप-2019 की आरोपित श्वेता जैन से अलका की जेल में ही दोस्ती हुई थी। दोनों ने रेशू, लाखन चौधरी से मुलाकात करवाई थी।

ढाबे और होटल में भी की थी मुलाकात

आरोपियों ने कॉफी हाउस के अलावा देवास के ढाबे और पीथमपुर के होटल में भी मुलाकात की थी। आरोपियों ने हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू को ब्लैकमेल करने के लिए साजिशें की थी। पुलिस इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है। आरोपियों के मोबाइल टॉवर की लोकेशन भी निकाली जाएगी, ताकि पुख्ता सबूत हासिल हो सकें और केस को मजबूत बनाया जा सके।

बैंकों को पत्र लिखा कर खातों की जानकारी मांगी

पुलिस ने आरोपी श्वेता, अलका, लाखन, जितेंद्र पुरोहित के बैंक बैलेंस की जानकारी हासिल करने के लिए बैंकों को भी पत्र लिखा है। वहीं पुलिस ने संपत्ति का ब्योरा भी मांगा है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जुटा रही है। इस तरह पुलिस ने आरोपियों को पूरी तरह घेरने की तैयारी कर ली है।

Source link
#कफ #हउस #और #हटल #म #मलकर #षडयतर #रचत #थ #हनटरप #कस #क #आरप #एसआईट #नकल #रह #ससटव #फटज

Previous post

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

देश के महत्वाकांक्षी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के तहत स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने निजी क्षेत्र के साझेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे भारत के सबसे बड़े स्वदेशी एयरोस्पेस कार्यक्रमों में से एक माना जा रहा है।

ALSO READ: Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

रक्षा मंत्रालय ने चयन प्रक्रिया के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारत फोर्ज को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) यानी टेंडर जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, लार्सन एंड टुब्रो ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ साझेदारी की है, जबकि भारत फोर्ज ने रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक उपक्रम कंपनी BEML के साथ समझौता किया है।

ALSO READ: विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

AMCA परियोजना को भारतीय वायुसेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। इस फाइटर जेट में स्टील्थ तकनीक, अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और उन्नत एवियोनिक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी। सरकार की यह पहल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma

Next post

ऑरेंज कैप की रेस में आया नया मोड़, वैभव सूर्यवंशी के आगे पस्त हुई दुनिया

Post Comment