इंदौर के सीएचएल केयर अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां मिलीं। इन्हें आधार बनाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी विभाग, फार्मेसी विभाग, कार्डियक एवं न्यूरो सर्जरी, पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक, तथा बिल्डिंग मेंटेनेंस से संबंधित दस्तावेजों में कई कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने इन्हें गंभीर मानते हुए अस्पताल को नोटिस जारी किया है। अस्पताल प्रबंधन को जवाब प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया जाएगा।
इसके अलावा, स्कीम नंबर-54 स्थित यूनीवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर में भी कई अनियमितताएं पाई गईं। सेंटर की सोनोग्राफी मशीन सील कर दी गई।पिछले दिनों मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम गठित कर यूनीवर्सल हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्पताल में डॉ. अर्पित जैन एवं डॉ. सचिन भटेले अपंजीकृत चिकित्सक के रूप में ईको संबंधी कार्य कर रहे थे। इसके बाद शुक्रवार को डॉ. कल्पना भटनागर और दीपमाला बमने ने पीसीपीएनडीटी दल को मौके पर भेजकर सेंटर में स्थित सभी सोनोग्राफी मशीनों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
इसके अलावा, पीसीपीएनडीटी प्रमाणपत्र के नवीनीकरण पर भी रोक लगा दी गई है। मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source link
#Indore #सएचएल #कयर #असपतल #क #पजयन #हग #नरसत #सवसथय #वभग #न #दय #नटस



Post Comment