×
अशोकनगर पुलिस ने सागर से तीन युवकों को पकड़ा:  जैन समाज पर विवादित टिप्पणी का मामला; लोकेशन मिलने पर आई पुलिस – Sagar News

अशोकनगर पुलिस ने सागर से तीन युवकों को पकड़ा: जैन समाज पर विवादित टिप्पणी का मामला; लोकेशन मिलने पर आई पुलिस – Sagar News


सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के झूला तिराहा इलाके में गुरुवार को अशोकनगर पुलिस ने दबिश देकर तीन युवकों को पकड़ा है। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली थाने लेकर आई। जहां पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद तीनों युवकों को पुलिस अशोकनगर लेकर रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोकनगर में जैन समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस जांच कर रही थी‌। साइबर सेल की जांच में टिप्पणी करने वालों की लोकेशन सागर में मिली। लोकेशन के आधार पर गुरुवार को अशोकनगर पुलिस सागर पहुंची। झूला तिराहा इलाके में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लिया। तीनों युवकों को पुलिस अपने साथ अशोकनगर लेकर गई है। मामले की सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग कोतवाली थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि सोशल मीडिया के मामले में अशोकनगर पुलिस सागर से तीन युवकों को पूछताछ के लिए साथ ले गई।

Source link
#अशकनगर #पलस #न #सगर #स #तन #यवक #क #पकड #जन #समज #पर #ववदत #टपपण #क #ममल #लकशन #मलन #पर #आई #पलस #Sagar #News

Previous post

Indore: मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, खंडवा,जबलपुर जिले के आयोजनों में भाग लेंगी

Next post

यादों में बालासुब्रमण्यमः जिनकी आवाज के लिए एमजीआर ने रोक दी थी फिल्म की रिकॉर्डिंग<div><div><p>15 दिसंबर 1966 को तेलुगु फिल्म ‘श्री श्री श्री मर्यादा रमन्ना’ के गीत ‘एमिये विंत मोहम’ से करियर की शुरुआत करने वाले एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने संगीत की कोई औपचारिक शास्त्रीय शिक्षा नहीं ली थी। इसके बावजूद, जब वर्ष 1980 में निर्देशक के. विश्वनाथ ने विशुद्ध कर्नाटक संगीत पर आधारित फिल्म ‘शंकराभरणम’ के गीतों को गाने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी, तो शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों को संशय था। लेकिन संगीतकार के. वी. महादेवन के निर्देशन में एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने ‘ओंकारा नाधानु’ जैसी अत्यंत जटिल बंदिशों को अपने सुगम संगीत के माधुर्य के साथ ऐसा गाया कि उन्हें अपना पहला सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ मिला।</p><p>वर्ष 1981 में जब एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने के. बालचंदर की फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, इस फिल्म के गाने ‘तेरे मेरे बीच में, कैसा है ये बंधन अंजाना’ ने उन्हें दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया। इसके बाद, बालु बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की परदे पर गूंजने वाली आधिकारिक आवाज बन गए। ‘मैंने प्यार किया’ (1989) का ‘दिल दीवाना’ हो या ‘हम आपके हैं कौन…’ (1994) में लता मंगेशकर के साथ गाया गया कालजयी गीत ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’।</p></div></div>SP Balasubrahmanyam,S. P. Balasubrahmanyam,Film Singer,Bollywood Singer

Post Comment