सिनेजीवन: सोनम कपूर के जन्मदिन पर सास ने लुटाया प्यार और ‘कॉकटेल 2’ की दुनिया से अभी बाहर नहीं आ पाईं कृति सेननफिल्म अभिनेत्री मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की हत्या से गहरे सदमे और दुख में हैं। सात वर्षों से सोसायटी के लोगों के प्यार और देखभाल में रहने वाले माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर कम्युनिटी डॉग के लिए न्याय की मांग की।
मंजरी ने बताया, ”माइकी 2019-20 से सोसायटी में रह रहा था। उसको उसके परिवार ने छोड़ दिया था। धीरे-धीरे वह वहां रहने वाले लोगों का चहेता बन गया। लोग उसे खाना खिलाते थे, उसकी देखभाल करते थे और परिवार के सदस्य की तरह प्यार करते थे।”
कुछ दिन पहले अचानक माइकी गायब हो गया। जब वह लंबे समय तक दिखाई नहीं दिया तो सोसायटी के लोग चिंतित हो गए। सभी ने मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश शुरू की। उसके पोस्टर लगाए गए, सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई और आसपास के इलाकों में भी तलाश की गई, लेकिन कई दिनों तक माइकी का कोई सुराग नहीं मिला।’
मंजरी ने अपने वीडियो में कहा, ”माइकी बहुत ही शांत और प्यारा कुत्ता था। वह किसी को परेशान नहीं करता था। एक व्यक्ति ने बताया कि माइकी के साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया गया। वह सोसायटी के एक बेसमेंट के पास आराम से सो रहा था, तभी उस पर हमला किया गया था।”
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Entertainment News,Kriti Sanon,Sonam Kapoor
फिल्म अभिनेत्री मंजरी फडनिस एक कम्युनिटी डॉग ‘माइकी’ की हत्या से गहरे सदमे और दुख में हैं। सात वर्षों से सोसायटी के लोगों के प्यार और देखभाल में रहने वाले माइकी की मौत ने मंजरी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर कम्युनिटी डॉग के लिए न्याय की मांग की।

Post Comment