ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका का लेबर मार्केट मजबूत बना रहा, अप्रैल में नान-फार्म पेरोल में 179,000 की बढ़ोतरी के बाद मई में इसमें 172,000 की और बढ़ो …और पढ़ें
HighLights
- इसके चलते भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार रहा।
- इंदौर में सोना केडबरी मामूली सुधरकर 148200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
- ृचांदी चौरसा 2000 रुपये बढ़कर 243000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिका के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों ने इस बात को और पक्का कर दिया कि फेडरल रिजर्व इस साल के आखिर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है जिसके चलते मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में फिर से नीचे दामों पर निवेशकों की पूछताछ आने से सोना-चांदी वायदा में सुधार देखा गया।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 30 डालर बढ़कर 4330 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 109 सेंट बढ़कर 68.35 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी दोनों धातुओं की कीमतों में सुधार रहा। सोने की अपेक्षा चांदी में ज्यादा तेजी रही। इंदौर में सोना केडबरी मामूली सुधरकर 148200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 2000 रुपये बढ़कर 243000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका का लेबर मार्केट मजबूत बना रहा, अप्रैल में नान-फार्म पेरोल में 179,000 की बढ़ोतरी के बाद मई में इसमें 172,000 की और बढ़ोतरी हुई। नतीजतन, दिसंबर में फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बाजार की उम्मीदें काफी मजबूत हुईं।
इसकी संभावना एक हफ्ते पहले के 45 फीसदी से बढ़कर 70 फीसदी से ऊपर पहुंच गई। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों का असर कीमती धातुओं पर पड़ा, जबकि इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा 4330 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4350 डालर और नीचे में 4312 डालर प्रति औंस और चांदी 68.35 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 68.85 डालर और नीचे में 67.41 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 148200, सोना आरटीजीएस में 150500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138000 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
सोमवार को सोना 148000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 243000, चांदी आरटीजीएस 248000 चांदी टंच 243500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2750 रु. प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी 241000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#बजर #भव #सनचद #यएस #रजगर #आकड़ #स #फड #दवर #बयज #दर #बढ़न #क #उममद #सनचद #म #सधर



Post Comment