×
वफादारी की मिसाल… चोरों को देखकर लगातार भौंकता रहा पालतू डॉग, बौखलाए चोर उसे मारकर भाग निकले

वफादारी की मिसाल… चोरों को देखकर लगातार भौंकता रहा पालतू डॉग, बौखलाए चोर उसे मारकर भाग निकले

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम विहार कालोनी में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 08:50:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 12:08:58 AM (IST)

चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाश – एआई फोटो।

HighLights

  1. चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने पालतू डॉग की गला दबाकर हत्या की
  2. डॉग के भौंकने से परिवार सतर्क हुआ, चोर बिना चोरी किए फरार हो गए
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात आरोपितों की तलाश कर रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम विहार कालोनी में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने परिवार को सतर्क करने वाले पालतू डॉग की गला दबाकर हत्या कर दी।

हालांकि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और बिना कोई सामान चुराए मौके से भाग निकले, लेकिन पीछे छोड़ गए एक परिवार का दर्द और एक बेजुबान की दर्दनाक मौत। प्रेम विहार निवासी नितिन यादव के अनुसार देर रात उनके पामेरियन नस्ल के पालतू डॉग के लगातार भौंकने की आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर उन्होंने घर की लाइट जलाई, जिससे घर में मौजूद बदमाश घबरा गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

डॉग मृत अवस्था में पड़ा मिला

उस समय परिवार को न तो चोरी के प्रयास का अंदाजा हुआ और न ही अपने पालतू साथी के साथ हुई क्रूरता का। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उनका दिल दहल गया। घर के भीतर उनका प्रिय डॉग मृत अवस्था में पड़ा मिला। वहीं घर के बाहर रखे कई गमले भी टूटे हुए थे।

परिस्थितियों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि चोरों का विरोध करने और लगातार भौंकने पर बदमाशों ने डॉग का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Source link
#वफदर #क #मसल.. #चर #क #दखकर #लगतर #भकत #रह #पलत #डग #बखलए #चर #उस #मरकर #भग #नकल

Previous post

मानसून के लिए कितनी तैयार है राजधानी: मिनटों की बारिश में सड़कें बनी तालाब, जाम में फंसी एम्बुलेंस, खुले नाले हादसों को बुला रहे – Bhopal News

Next post

कभी विधानसभा चुनाव में थे बसपा प्रत्याशी, अब भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार, MP के झाबुआ में नेता जी से 25 हजार रुपए बरामद

Post Comment