×
इंदौर में दूषित खाना खाने से बीमार मधुर गर्ल्स होस्टल की 100 से ज्यादा छात्राओं का किया मेडिकल चेकअप

इंदौर में दूषित खाना खाने से बीमार मधुर गर्ल्स होस्टल की 100 से ज्यादा छात्राओं का किया मेडिकल चेकअप

इंदौर के साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स होस्टल में तनुश्री थाली मेस का खाना खाने से 15 दिनों से छात्राएं बीमार हो रही थीं। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 07:55:19 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 08:02:52 AM (IST)

होस्टल के मेस में दूषित खाना परोसे जाने की मिली थी शिकायत।

HighLights

  1. छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने की शिकायत की
  2. 16 छात्राओं के रक्त नमूने, पानी सैंपल जांच को भेजे
  3. होस्टल की मेस सील कर आटा-गेहूं भोपाल लैब भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स होस्टल में रहने वाली छात्राएं दूषित खानपान के बाद बीमार हो गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए रविवार को कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम, स्वास्थ्य विभाग के साथ होस्टल में पहुंची। यहां रहने वाली 100 से अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

हालांकि प्रारंभिक जांच में वर्तमान में कोई भी छात्रा संक्रमित नहीं मिली। होस्टल में रहने वाली 16 छात्राओं के रक्त के नमूने लिए गए हैं। साथ ही साफ पानी और ओआरएस का इंतजाम भी करवाया गया।

मेस को सील कर दिया गया है

जिला प्रशासन की टीम ने होस्टल की पूरी व्यवस्था देखी। इसके साथ ही पानी के सैंपल भी जांच के लिए एकत्र किए गए। इससे पहले शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने मेस को सील करने की कार्रवाई की थी।

यहां रहने वाली छात्राओं ने शिकायत की थी कि तनुश्री थाली नाम की मेस से होस्टल में खाना आता है। जिसके कारण 15 दिनों से छात्राएं बीमार हो रही थीं। छात्राओं ने आरोप भी लगाए थे कि खाने में से कीड़े सहित अन्य चीजें निकली थीं। मामले में छात्राओं के बीमार होने पर उनके स्वजन पहुंचे, इसके बाद कार्रवाई हुई।

भोपाल भेजे सैंपल

खाद्य विभाग की टीम ने मेस से आटा और गेहूं का सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला भेज दिया है। यहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तनुश्री मेस में गंदगी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि होस्टल में वर्तमान में 115 छात्राएं रहती हैं।

Source link
#इदर #म #दषत #खन #खन #स #बमर #मधर #गरलस #हसटल #क #स #जयद #छतरओ #क #कय #मडकल #चकअप

Previous post

MP: इंदौर में खाद्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को ट्रैप किया

Next post

भास्कर समाधान का असर… बरखा मालू बनीं पब्लिक स्टार: धंसी सड़क और खुला मेनहोल हुआ दुरुस्त, जलभराव-गंदगी की समस्याएं पहुंचीं जिम्मेदारों तक – Indore News

Post Comment