मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस बुधवार 17 जून को ग्वालियर में “रन फॉर OTF” मैराथन आयोजित करेगी। सुबह 7 बजे मेला ग्राउंड से शुरू होने वाली यह मैराथन आकाशवाणी, रेलवे ओवरब्रिज और पड़ाव होते हुए फूलबाग मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। युवा कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के दौरान युवाओं से वन टाइम फीस लागू करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद इसे लागू नहीं किया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी OTF लागू होना चाहिए, ताकि छात्रों को हर भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग फीस न भरनी पड़े। उन्होंने कहा कि एक छात्र सालभर में आवेदन शुल्क पर 10 से 15 हजार रुपए तक खर्च कर देता है। संगठन ने इसे युवाओं पर आर्थिक बोझ बताते हुए ग्वालियर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। इसके बाद सभी जिलों में पदयात्रा, मशाल जुलूस और जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। मैराथन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, अशोक सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पीसी शर्मा, प्रियव्रत सिंह, सचिन यादव, लखन घनघोरिया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक शामिल होंगे। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि OTF योजना के तहत अभ्यर्थी एक बार पंजीयन शुल्क जमा करके कई भर्ती परीक्षाओं में आवेदन कर सकता है। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार युवाओं को राहत नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा।
#गवलयर #म #कगरस #क #रन #फर #वन #टइम #फस #आज #सरकर #भरत #परकषओ #म #ओटएफ #लग #करन #मरथन #फलबग #स #मल #गरउड #तक #दड़ग #शहर #Gwalior #News



Post Comment