इंदौर से अबू धाबी के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जुलाई से सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। विमान कंपनी ने उड़ान की घोषणा के साथ बुकिंग शुरू की है। इससे …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर वालों के लिए खुशखबरी
- अबू धाबी के लिए मिलेगी फ्लाइट
- 17 जुलाई से शुरू हो रही उड़ान
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से अबू धाबी के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जुलाई से सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। विमान कंपनी ने उड़ान की घोषणा के साथ बुकिंग शुरू की है। इससे इंदौर और आसपास के जिलों से यूएई (UAE) जाने वाले यात्रियों को सीधी उड़ान की सुविधा मिल सकेगी।
विमान कंपनी शारजाह की बंद उड़ान के स्थान पर अबू धाबी की उड़ान शुरू कर रही है। दरअसल इंदौर से शारजाह के लिए संचालित होने वाली एकमात्र उड़ान 28 फरवरी से बंद है। युद्ध के कारण बंद की गई इस उड़ान को शुरू करने की कई बार घोषणा हुई, लेकिन उड़ान शुरू नहीं की। अब विमान कंपनी अबू धाबी के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। इंदौर से अबू धाबी के बीच का किराया 16 हजार के करीब आ रहा है।
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि यूएई की बंद उड़ान शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उनको दिल्ली, मुंबई जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अबू धाबी से दुबई और शारजाह जाने के लिए यात्रियों को टैक्सी या लोकल परिवहन का उपयोग करना पड़ेगा।
रविवार को एक घंटा देरी से चलेगी उड़ान
सप्ताह में चार दिन संचालित होने वाली इंदौर-अबू धाबी उड़ान रविवार को एक घंटा देरी से रवाना होगी और एक घंटा देरी से वापस इंदौर आएगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह उड़ान इंदौर से शाम 7.50 बजे रवाना होगी और यूएई के समय अनुसार रात 9.35 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। रविवार को रात 8.50 बजे उड़ान इंदौर से रवाना होकर रात 10.35 बजे अबू धाबी पहुंचेगी।
वापसी में भी तीन दिन उड़ान यूएई के समय अनुसार रात 10.35 बजे अबू धाबी से रवाना होगी और सुबह 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी। वहीं रविवार को अबू धाबी से रात 11.35 बजे उड़ान रवाना होगी और सुबह 4.20 बजे इंदौर पहुंचेगी।
दुबई पहुंचने के लिए होगी मशक्कत
इंदौर से दुबई के लिए पहले सीधी उड़ान संचालित होती थी, लेकिन इसको बंद कर शारजाह शुरू की गई थी। अब शारजाह उड़ान को बंद कर अबू धाबी की उड़ान शुरू की जा रही है। इंदौर और आसपास से सर्वाधिक संख्या दुबई जाने वाले यात्रियों की है।
ऐसे में अबू धाबी से दुबई पहुंचने के लिए करीब 145 किमी की दूरी तय करना होगी, जिसमें डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा, जबकि शारजाह से दुबई की दूरी महज 30 किमी थी और यात्री आराम से पहुंच जाते थे। अबू धाबी से शारजाह के बीच की दूरी भी 127 किमी के करीब है।
Source link
#इदर #वल #क #लए #खशखबर #अब #सध #अब #धब #क #लए #मलग #फलइट #जलई #स #शर #ह #रह #उडन



Post Comment