शिक्षिका आगे आई तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। उपचार के दस्तावेज देख कर जमानत पर रिहा भी कर दिया। उसके स्वजन को देखभाल के लिए …और पढ़ें
HighLights
- शिक्षिका आगे आई तो उस पर हमला कर दिया।
- दस्तावेज देख कर जमानत पर रिहा भी कर दिया।
- उसके स्वजन को देखभाल के लिए पाबंद किया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सुदामानगर में गुरुवार दोपहर मानसिक रोगी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। घर से सब्जी काटने का चाकू लेकर एक शिक्षण संस्थान में घुस गया और बच्चों को धमकाया।
शिक्षिका आगे आई तो उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया है। उपचार के दस्तावेज देख कर जमानत पर रिहा भी कर दिया। उसके स्वजन को देखभाल के लिए पाबंद किया है।
टीआई हितगोपाल यादव के अनुसार घटना एमविन एकेडमी (सुदामानगर) की है। दोपहर करीब 12 बजे कालोनी में रहने वाला पुरुषोत्तम खंडेलवाल घर से सब्जी काटने का चाकू लेकर एकेडमी में आ गया था।
पढ़ने आए बच्चों को धमकाया और उनको चाकू मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर शिक्षिका मंजू कोकरे बचाने आई तो आरोपित ने बाऐं हाथ में चाकू से हमला कर दिया।
इस घटना से अफरा तफरी मच गई। रहवासी एकत्र हो गए और पुरुषोत्तम को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। टीआइ के अनुसार पुरुषोत्तम की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसका उपचार भी चल रहा है।
Source link
#इदर #क #सदमनगर #म #मनसक #रग #क #उतपत #चक #लकर #शकषण #ससथन #म #घस #टचर #पर #हमल



Post Comment