×
रतलाम मंडी में बाहरी आड़तियों का विरोध, एक मत नहीं व्यापारी | Mandi Me Traders Divided On The Issue

रतलाम मंडी में बाहरी आड़तियों का विरोध, एक मत नहीं व्यापारी | Mandi Me Traders Divided On The Issue

रतलाम. जिले की ए ग्रेड महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी में फिर बाहरी आड़तियों के विरोध गहरा गया। गुरुवार दोपहर फिर व्यापारियों ने नीलामी प्रभावित करने का आरोप आड़तियों पर लगाते हुए नीलामी बंद कर दी, यह दूसरी बार है जब एक सप्ताह में दूसरी बार बाहरी आड़तियों के विरोध के चलते नीलामी कार्य प्रभावित हुआ है। दूसरी तरफ इस मामले में नीलामी में शामिल व्यापारी एक मत नहीं हैं।

मंडी में आधे घंटे तक नीलामी प्रभावित हुई। शाम को बुलाई गई बैठक के दौरान भी व्यापारी एक मत नहीं होने से बात नहीं बनी, आखिरकार मंडी सचिव ने कहा कि आपसी सामांजस्य बिठाकर मंडी की नीलामी व्यवस्था सुचारु रूप से चलाए अन्यथा मंडी एक्ट के अन्तर्गत कार्य करना होगा।

#रतलम #मड #म #बहर #आडतय #क #वरध #एक #मत #नह #वयपर #Mandi #Traders #Divided #Issue

Post Comment