मोहर्रम का सरकारी ताजिया शुक्रवार को इमामबाड़ा से दोपहर दो बजे से उठकर सुभाषचौक, राजवाड़ा, यशवंत रोड, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोती तबेला, कले…और पढ़ें
HighLights
- यातायात निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए बड़े वाहन, चार पहिया वाहनों का डायवर्सन
- मोहर्रम का सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से दोपहर दो बजे उठकर कर्बला मैदान पर पहुंचेगा।
- इससे कर्बला मैदान एवं रास्ते में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मोहर्रम का सरकारी ताजिया शुक्रवार को इमामबाड़ा से दोपहर दो बजे से उठकर सुभाषचौक, राजवाड़ा, यशवंत रोड, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोती तबेला, कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए कर्बला मैदान पर पहुंचेगा। इससे कर्बला मैदान एवं रास्ते में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। यातायात निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए बड़े वाहन, चार पहिया वाहनों का डायवर्सन किया है।
भारी भार वाहनों का डायवर्सन
ट्रक, आयशर भारी वाहन ट्रासपोर्ट नगर से चाेइथराम मंडी चौराहा, राजेंद्र नगर ब्रिज होते हुए, नर्मदा नगर चौराहा होकर रिंग रोड आवागमन सकेंगे। लोक परिवहन वाहन एवं अन्य चार पहिया वाहनों का डायवर्सनः जो लोक परिवहन बस एवं अन्य चार पहिया वाहन भंवरकुआं, टावर से महूनाका की ओर जाना चाहते है। वह टावर, पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज होते हुये राजीव गांधी चौराहे से राजेंद्र नगर, उत्सव होटल, गौपुर, फूठी कोठी होते हुए महूनाका गंगवाल की ओर जा सकेंगे।
इसी प्रकार भारी वाहन गंगवाल, महूनाका से ट्रांसपोर्ट नगर तरफ जाना चाहते है। वह वाहन गंगवाल से चंदन नगर, फूठी कोठी एवं महनाका से फुठी कोठी होते हुये उत्सव होटल से राजीव गांधी, ट्रांसपोर्ट नगर जा सकेंगे। जब सभी ताजिये कर्बला के अंदर प्रवेश कर जायेंगे, तब यातायात के दबाव को देखते हुये प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को जो महूनाका की ओर जाना चाहते है, उन्हें हेमू कालोनी, हरसिद्धी, मच्छी बाजार, यशवंत रोड, राजमोहल्ला होते हुये महू नाका की ओर भेजा जा सकता है।
- अन्नपूर्णा रोड व फूठी कोठी तरफ से यशवंत रोड तरफ जाने वाले प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को महुनाका से गंगवाल चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा, सुभाष मार्ग से आवगमन कर सकेगे।
- चार पहिया, दो पहिया प्रायवेट वाहन चालक जो भंवरकुआं, टावर की तरफ से महूनाका की ओर जाना चाहते है वो आरटीओ रोड होते हुये केसरबाग ब्रिज से चोइथराम होते हुए भंवरकुआं, टावर आवागमन कर सकेंगे।
- दोपहर 11 बजे बाद सिटी बसे राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग पर नहीं चल सकेगीं, जो सिटी बसें जवाहर मार्ग से आनी चाहती हैं, उन्हे मृगनयनी व सुभाष मार्ग से आवगमन करना होगा।
- जुलूस के दौरान कलेक्ट्रेट से महूनाका की ओर कोई भी सिटी या अन्य बसें आवागमन नहीं कर सकेंगी। सभी बसों को जेएमबी से सोनकर धर्मशाला होते हुए सिंधी कालोनी होकर आवागमन करना होगा।
- केसरबाग रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण पलसीकर से महूनाका तक कोई भी वाहन इस मार्ग से आवागमन नहीं कर पाएगा।
इंदौर में महापौर की मनाही के बावजूद निगम कमिश्नर ने दी धोबी घाट पर मुहर्रम मेले की अनुमति, एमआईसी ने कर दी निरस्त
Source link
#इदर #महररम #क #दरन #धब #घट #सथत #करबल #मदन #म #इतजम #वयवसथ #क #दरन #यतयत #कय #जएग #डयवरट



Post Comment