आरोपित ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर निगरानी के दौरान 22 जून को लकी …और पढ़ें
HighLights
- पूछताछ में उसने बताया कि उसे ब्राउन शुगर चेतन नाथ उपलब्ध कराता था।
- इसके बाद पुलिस ने नाथ मोहल्ला निवासी चेतन नाथ को गिरफ्तार किया।
- पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाना स्वीकार किया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ब्राउन शुगर की तस्करी के आरोपित चेतन नाथ को द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से 19 लाख रुपये नकद, 270 ग्राम ब्राउन शुगर, आठ किलो गांजा, पिस्टल के 22 जीवित कारतूस और नोट गिनने की मशीन जब्त की गई है।
आरोपित ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसकी सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर निगरानी के दौरान 22 जून को लकी नाथ को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी।
पूछताछ में उसने बताया कि उसे ब्राउन शुगर चेतन नाथ उपलब्ध कराता था। इसके बाद पुलिस ने नाथ मोहल्ला निवासी चेतन नाथ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाना स्वीकार किया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपित कई वर्षों से अपनी बहन एवं ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के साथ मिलकर ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी कर रहा था। अगस्त 2025 में पुलिस ने सीमा नाथ की झोपड़ी से 500 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त की थी।
Source link
#इदर #म #बरउन #शगर #क #तसकर #क #घर #म #मल #नट #गनन #क #मशन #लख #नकद #बरमद



Post Comment