घर में उस समय मातम पसर गया जब महज डेढ़ माह के एक मासूम की पलंग से गिरने के बाद मौत हो गई। बच्चा घर में पलंग पर सो रहा था। मां जरूरी काम से गई और उसने …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। घर में उस समय मातम पसर गया जब महज डेढ़ माह के एक मासूम की पलंग से गिरने के बाद मौत हो गई। बच्चा घर में पलंग पर सो रहा था। मां जरूरी काम से गई और उसने नींद में करवट ली और पलंग से नीचे गिर गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
एरोड्रम थाने के एसआई भंवरलाल सरोके के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 2 बजे की है। 45 दिन के प्रियांशू शाह को उसकी मां आशा देवी और पिता चंद्रशेखर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने सिर में चोट लगने के कारण मृत बताया। मंगलवार सुबह प्रियांशू के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
बिहार का रहने वाला है परिवार, रात को सोते समय हुआ हादसा
चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया वह मूलतः पूर्वी चंपारण (बिहार) का रहने वाला है और रुक्मणी नगर में पत्नी आशा के साथ रहता है। वह सिलाई का काम करता है। उसका दो वर्षीय बेटा भी है।
रात को सभी एक पलंग पर सो रहे थे। आशा जरूरी काम से गई थी। प्रियांशू किनारे पर सो रहा था। उसने नींद में हाथ-पैर चलाए और नीचे ढुलक गया। पलंग की ऊंचाई करीब ढाई फीट है। उसके सिर में चोट लगी थी।
सिर में अंदरूनी चोट के कारण जमा खून का थक्का
माता-पिता काफी देर तक तो मालिश करते रहे। हलचल न होने पर पड़ोसियों को घटना बताई और अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया सिर में अंदरूनी चोट के कारण बच्चे के सिर में खून का थक्का जम गया था।
यह भी पढ़ें- एमपी में प्रमोशन… खुलेगा नौकरियों का पिटारा, अगले दो साल में दो लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती
Source link
#इदर #म #दरदनक #हदस.. #पलग #स #गरन #स #दन #क #मसम #क #मत #नद #म #करवट #लत #समय #हआ #हदस



Post Comment