×
इंदौर के रेती मंडी ब्रिज पर राजेंद्र नगर की ओर ट्रैफिक शुरू, रोज लग रहे जाम से मिलेगी राहत

इंदौर के रेती मंडी ब्रिज पर राजेंद्र नगर की ओर ट्रैफिक शुरू, रोज लग रहे जाम से मिलेगी राहत

दूसरी तरफ राऊ की ओर जाने वाले वाहनों को अब भी नीचे बनी सर्विस रोड से ही गुजरना पड़ रहा है। बारिश के इस मौसम में सर्विस रोड पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 09:34:40 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 09:34:40 AM (IST)

ओवरब्रिज पर शुरू हुआ यातायात। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. राऊ तरफ जाने वाले अभी भी सर्विस रोड से गुजरने को मजबूर; कीचड़ और गड्ढों से परेशानी बरकरार
  2. ब्रिज का एक हिस्सा शुरू होने से प्रतिदिन सफर करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिली है
  3. दूसरी तरफ राऊ की ओर जाने वाले वाहनों को अब भी नीचे बनी सर्विस रोड से ही गुजरना पड़ रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एबी रोड पर राजेंद्र नगर क्षेत्र में बन रहे रेती मंडी रेलवे ओवर ब्रिज को आखिरकार राऊ चौराहे से राजेंद्र नगर की तरफ आने वाले वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ब्रिज का एक हिस्सा शुरू होने से प्रतिदिन सफर करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम की झंझट से बड़ी राहत मिली है।

हालांकि, दूसरी तरफ राऊ की ओर जाने वाले वाहनों को अब भी नीचे बनी सर्विस रोड से ही गुजरना पड़ रहा है। बारिश के इस मौसम में सर्विस रोड पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

3 साल से चल रहा है काम, रेती मंडी तरफ का हिस्सा बाकी

इस ब्रिज का निर्माण पिछले 3 सालों से लगातार जारी है और इसकी कुल लागत 25 करोड़ रुपये है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो रेलवे पटरी के ऊपर का मुख्य हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है। फिलहाल रेती मंडी तरफ के हिस्से पर अभी काम चल रहा है, जहां एक स्पान का काम होना बाकी है। ब्रिज के जंक्शन पर जहां अतिरिक्त पियर (खंभे) बनाए गए हैं, वहां ऊपर की तरफ स्लैब की कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है। नीचे बने दो नए पियर भी बनकर तैयार हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इस हिस्से के ऊपर से अभी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण के लिए रोका नीचे का ट्रैफिक

राऊ सर्कल से आने वाले वाहन नीचे जिस सड़क से गुजर रहे थे, उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी। उस हिस्से में जल निकासी (वॉटर ड्रेनेज) के लिए नालियां भी नहीं बनी थीं। इसलिए सड़क की मरम्मत करने और नई नालियां बनाने के लिए वहां के ट्रैफिक को फिलहाल रोका गया है। यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है। जैसे ही मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा, नीचे से दोबारा ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। – जय कुमार मीणा, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग ब्रिज सेल

इंदौर का 72 साल पुराना शास्त्री ब्रिज टूटेगा, 139 करोड़ की लागत से बनेगा नया शानदार 6-लेन ओवरब्रिज

Source link
#इदर #क #रत #मड #बरज #पर #रजदर #नगर #क #ओर #टरफक #शर #रज #लग #रह #जम #स #मलग #रहत

Post Comment