बाणगंगा पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर देवास में पदस्थ प्रधान आरक्षक राहुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर मारपीट करने और आपत्तिजनक हरकत का…और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने महिला आरक्षक की शिकायत पर देवास में पदस्थ प्रधान आरक्षक राहुल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर मारपीट करने और आपत्तिजनक हरकत का आरोप है। देवास एसपी पुनीत गेहलोद ने राहुल को लाइन अटैच कर जांच के आदेश दे दिए हैं।
परेशान करने पर पीड़िता ने कराया था इंदौर तबादला
टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार महिला आरक्षक की राहुल से दोस्ती रही है। देवास पदस्थापना के दौरान परिचय हुआ था। राहुल विवाहित है। परेशान करने पर पीड़िता ने अपना तबादला इंदौर करवा लिया था। राहुल लगातार कॉल कर परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे नंबरों से कॉल लगाता था। वह आत्महत्या की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। राहुल उसके बारे में जानकारी निकाल कर मिलने पहुंच जाता था। एक बार वह मेडिकल के दौरान अस्पताल ही आ गया था।
जमानती धाराओं में केस दर्ज होने के बाद आरोपी को नोटिस
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने बातचीत के बहाने रोका और जबरदस्ती कार में बैठाया। उसका मोबाइल छीन लिया और शादी की जिद करने लगा। पीड़िता ने मां को घटना बताई तो स्वजन पहुंचे और पीड़िता को थाने ले गए। आरोपित कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में राहुल के खिलाफ कायमी की और देवास एसपी को रिपोर्ट भेज दी। टीआई के अनुसार जमानती धाराओं में कायमी हुई है। पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर नोटिस तामिल करवा दिया है।
यह भी पढ़ें- ड्रग्स नेटवर्क मामला: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ
Source link
#इदर #म #महल #आरकषक #स #दरदग #दवस #क #हड #कसटबल #न #जबरन #कर #म #बठय #मबइल #छन #हआ #लइन #अटच



Post Comment