×
Indore News: नाना के साथी को भी लिया था पुलिस ने हिरासत में, उसे भी रात में छोड़ा

Indore News: नाना के साथी को भी लिया था पुलिस ने हिरासत में, उसे भी रात में छोड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई गई। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मिलने का भी समय मांगा था, लेकिन उससे पहले ही नाना को थाने से छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो नाना को फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की। पहले उन्हें एक कार में रेत मंडी के पास अधिकारियों ने पूछताछ की, फिर राजेंद्र नगर थाने लाया गया। यहां कांग्रेस नेताओं की भीड़ भी पहुंच चुकी थी।

रात को घर पहुंचा नाना

पुलिस ने करीब आठ घंटे से ज्यादा तक नाना से पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि उनका ड्रग पैडलरों से क्या संबंध है। पुलिस ने जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया था, उन्होंने कबूल किया था कि वे ड्रग नाना को देने जा रहे थे। रात को जब थाने में पूछताछ के बाद नाना को छोड़ा गया, तो वह घर पहुंचा और अपने समर्थकों से मिला। पुलिस ने नाना के साथ उसके दोस्त मानव को भी हिरासत में लिया था, उसे भी छोड़ दिया गया।

हत्या के प्रयास, दंगे के केस दर्ज हैं नाना पर

नाना पटवारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उन पर हत्या के प्रयास, दंगे, आगजनी, महिला से छेड़छाड़ सहित 9 केस अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

Source link
#Indore #News #नन #क #सथ #क #भ #लय #थ #पलस #न #हरसत #म #उस #भ #रत #म #छड

Post Comment