Indore News: मोनालिसा दंपत्ति को राहत, कोर्ट ने कहा-अगली सुनवाई तक दंडात्मक कार्रवाई न करे

Indore News: मोनालिसा दंपत्ति को राहत, कोर्ट ने कहा-अगली सुनवाई तक दंडात्मक कार्रवाई न करे

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। मोनालिसा ने केरल में एक मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी की है और यह मामला फिलहाल कोर्ट में है। इंदौर हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दंपत्ति को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इस मामले में दर्ज प्रकरण में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा ने केरल में फरमान खान से शादी कर ली थी। इस मामले में मोनालिसा के परिजनों ने महेश्वर थाने में केस दर्ज कराते हुए दावा किया था कि वह नाबालिग है। इसके बाद मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं, मोनालिसा का कहना है कि उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वह इसके संबंध में कोर्ट में दस्तावेज भी पेश कर चुकी है।इंदौर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस गजेंद्र सिंह ने अंतरिम आदेश पारित किया। आदेश के अनुसार, महेश्वर थाने में दर्ज प्रकरण के आधार पर अगली सुनवाई तक मोनालिसा दंपत्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

दंपत्ति ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर खुद को बालिग बताया है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि मोनालिसा के जन्म संबंधी दस्तावेजों में बदलाव किया गया है। केस दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस फरमान खान की तलाश कर रही है। फिलहाल दोनों केरल में हैं। इस मामले के बाद मोनालिसा ने फिलहाल फिल्म की शूटिंग भी छोड़ दी है।

Source link
#Indore #News #मनलस #दपतत #क #रहत #करट #न #कहअगल #सनवई #तक #दडतमक #कररवई #न #कर

Previous post

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट के बादल, अब सामने आया नया अपडेट

Next post

Govinda: 7 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे गोविंदा, इस फिल्म में आएंगे नजर

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार गोविंदा पिछले सात साल से बड़े पर्दे पर किसी भी रोल में नजर नहीं आए हैं। उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। लेकिन अब खबरें हैं की वो सात साल बाद वापसी करने जा रहे है। अपने होम प्रोडक्शन में वो दो नई फिल्में- रूपा और दुनियादारी ला रहे हैं, जिसमें उनका जलवा देखने मिलेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोविंदा ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी फिल्म रूपा की हीरोइन रानी स्वर्णकार भी वहां मौजूद थीं, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्मों पर कहा- कई बार मेरे बारे में ऐसा कहा गया कि अब ये फिल्मों में नहीं आएगा, मैं पुन शुरुआत करता हूं और माई से प्रार्थना करता हूं कि जो मैंने सोचा है और जो लोग नहीं सोच सकते, ऐसी ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए बनाऊं, इसे वो थिएटर में देखेंगे, एक सपना साकार होता दिखेगा और ऐसा लगेगा कि क्या ऐसा भी संभव है। गोविंदा ने आगे कहा कि उनकी फिल्म जल्द शुरू होगी, वो अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ एक बार फिर प्रेस के सामने आएंगे।

pc- bhaskar english

Govinda comeback, Govinda Bollywood comeback, Govinda new movie, Govinda Duniyadari, Govinda Roopa

Post Comment