मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और इसके तहत 15 जुलाई से प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव की शुरुआत होग…और पढ़ें
HighLights
- लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी में होगा आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय आयोजन का शुभारंभ
- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है
- मुख्य कार्यक्रम लक्ष्मीबाई नगर स्थित अनाज मंडी में होगा, जहां बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रहेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और इसके तहत 15 जुलाई से प्रदेशभर में बलराम कृषि महोत्सव की शुरुआत होगी।
महोत्सव का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार दोपहर 2 बजे इंदौर से करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग तारीख पर कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। जिले का मुख्य कार्यक्रम लक्ष्मीबाई नगर स्थित अनाज मंडी में होगा, जहां बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रहेगी।
विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी
महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, नवीन कृषि उपकरणों तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और समृद्ध बनाया जा सके। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं संबद्ध विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं और नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
किसानों को कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा
महोत्सव के दौरान किसानों को कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती, आधुनिक तकनीक आधारित कृषि, फसल विविधीकरण, उन्नत उत्पादन पद्धतियों तथा बाजार आधारित कृषि माडल की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील एवं उत्कृष्ट किसानों का सम्मान भी किया जाएगा।
बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण
इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का तेजी से निराकरण कर उपभोक्ताओं से समाधान को लेकर फोन पर पुष्टि भी की जा रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ऊर्जस एप के माध्यम से 149 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। वाट्सएप चैटबोट के माध्यम से 60, वाट्स एप नंबर के माध्यम से 2, सोशल मीडिया के माध्यम से 4 शिकायतों का समाधान किया गया। कंपनी स्तर पर उपभोक्ता शिकायत समाधान की दैनिक समीक्षा की जा रही हैं।
Source link
#बलरम #कष #महतसव #क #आज #इदर #स #हग #आगज #आधनक #खत #क #नई #तकनक #क #मलग #जनकर



Post Comment