नईदुनिया प्रतिनिध, इंदौर। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मालीखेड़ा गांव (देवगुराड़िया के पास) में 10 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। यह जमीन उसे राजस्व विभाग से मिली है। इसी तरह सनावदिया में भी औद्योगिक क्षेत्र तैयार किया जा रहा है। वहीं, पीथमपुर या अन्य बाहरी क्षेत्रों में जरूर जमीन अधिग्रहित कर बड़े प्लॉट देने की योजनाओं पर काम चल रहा है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मालीखेड़ा प्रोजेक्ट के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (एमएसएमई) ने डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। संभवत: 15 दिन में डीपीआर को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद मालीखेड़ा में मैदानी काम शुरू हो जाएगा।
वहीं, उद्योग विभाग की योजना है कि यहां प्लाट देने के बजाए बहुमंजिला भवनों में तीन से चार ब्लाक बनाकर वहां लघु और मध्यम उद्योग स्थापित करवाने की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हो सकें। साथ ही ज्यादा बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिलें।
उद्योग विभाग का मानना है कि स्टार्टअप के दौर में छोटे व मध्यम कारोबारियों को जगह की समस्या आ रही है। यह इंडस्ट्रियल पार्क उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। अधिकारियों का कहना है कि पार्क का काम और जल्दी शुरू हो जाता, लेकिन संस्थाओं द्वारा पूरा औद्योगिक क्षेत्र ही खुद को दिए जाने के दावों के कारण देरी हो रही है।
संस्थाओं के कर्ताधर्ताओं के साथ इंदौर से लेकर भोपाल तक लंबा विचार-विर्मश चला, उसके बाद तय हुआ कि फिलहाल इंडस्ट्रियल पार्क बना दिया जाए। आवंटन की प्रक्रिया के दौरान संस्था की मांग पर विचार होगा। विभाग अब बहुमंजिला भवनों की नीति पर भी काम कर रहा है।
पोलोग्राउंड में भी उद्योग विभाग करीब पौने चार एकड़ जमीन में बहुमंजिला भवनों का प्रयोग कर रहा है। जहां एक बंद पड़े उद्योग की जमीन पर बहुमंजिला भवन बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
जानकारों का कहना है कि जिस हिसाब से उद्योगों के लिए जमीन की मांग बढ़ रही है, उस हिसाब से शहर के करीबी हिस्सों में जमीन का व्यवस्था करना एक कड़ी चुनौती है, इसलिए जरूरत पूरी करने के लिए बहुमंजिला भवन बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा हैं। पीथमपुर या अन्य बाहरी क्षेत्रों में जरूर जमीन अधिग्रहित कर बड़े प्लाट देने की योजनाओं पर काम चल रहा है।
10 एकड़ जमीन मिल चुकी है
विभाग को सनावदिया (देवगुराड़िया के पास) में करीब 10 एकड़ जमीन मिल चुकी है। यहां प्लॉट आवंटित कर दिए हैं। कुछ उद्योगों ने अपनी प्राथमिक तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। यह जमीन भी राजस्व विभाग से ही मिली है। सांवेर तहसील के दो गांवों में विभाग को जमीन मिल गई है। उन पर भी काम शुरू होगा।
नवीन औद्योगिक क्षेत्र कर रहे विकसित
इंदौर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। मालीखेड़ा प्रोजेक्ट के लिए एमएसएमई ने डीपीआर का विस्तृत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, जिस पर चर्चा जारी है। अगले 15 दिनों में संभवत: डीपीआर पर निर्णय होगा और मंजूरी मिल जाएगी। इसमें बहुमंजिला भवन की लागत भी तय हो जाएगी। – एसएस मंडलोई, संयुक्त संचालक, उद्योग विभाग
भोपाल को बड़ी सौगात: आज स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन करेंगे CM मोहन यादव; 15,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Source link
#इदर #क #मलखड #म #एकड #जमन #पर #बनग #बहमजल #इडसटरयल #परक #मलग #नए #रजगर



Post Comment