×
बंधक प्लाट को ‘फ्री’ बताकर 18.75 लाख की ठगी, रियल एस्टेट कंपनी की डायरेक्टर गिरफ्तार

बंधक प्लाट को ‘फ्री’ बताकर 18.75 लाख की ठगी, रियल एस्टेट कंपनी की डायरेक्टर गिरफ्तार

शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने अनीता पति तेजराम गेहलोत निवासी शाहपुरा को पकड़ लिया।

Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 06:19:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 06:23:28 PM (IST)

इंदौर में ठगी का मामला।

HighLights

  1. आरोपितों ने प्लाट को वैध बताकर रकम हासिल की और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
  2. इस मामले की शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
  3. गुरुवार को पुलिस ने अनीता पति तेजराम गेहलोत निवासी शाहपुरा को पकड़ लिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। क्राइम ब्रांच धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए रियल एस्टेट कंपनी रियलिटी यूनाइटेड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर अनीता गहलोत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कालोनी में विकास अनुमति के लिए शासन के पास बंधक रखे गए प्लाट को बेचने का झांसा देकर एक महिला से 18.75 लाख रुपये ऐंठ लिए।

एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार फरियादिया वनिता डांगी से ऑर्किड पार्क Colony के प्लाट नंबर जे-16 का विक्रय अनुबंध कराया गया।

जबकि उक्त प्लाट पहले से ही विकास अनुमति के लिए शासन के पास Colony सेल में बंधक था। इस तरह आरोपितों ने प्लाट को वैध बताकर रकम हासिल की और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने अनीता पति तेजराम गेहलोत निवासी शाहपुरा को पकड़ लिया।

अनीता कंपनी में डायरेक्टर के पद पर है और प्लेटनिम पैराडाइज बायपास पर रहती है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

Source link
#बधक #पलट #क #फर #बतकर #लख #क #ठग #रयल #एसटट #कपन #क #डयरकटर #गरफतर

Post Comment