इंदौर में हाथी के कुचलने से हुई युवक की मौत के बाद जानवर को पालने के लाइसेंस और अनुमति की होगी जांच

इंदौर में हाथी के कुचलने से हुई युवक की मौत के बाद जानवर को पालने के लाइसेंस और अनुमति की होगी जांच

राजनगर में रिक्शा चालक विजय होलकर की हाथी के कुचलने से हुई मौत के बाद अब जांच का केंद्र हाथी को रखने की वैधता पर आ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 11:43:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 11:43:30 AM (IST)

शहर में हाथी। (एआई इमेज)

HighLights

1. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाथी को पालने के लिए जरूरी अनुमति और लाइसेंस लिया गया था या नहीं
2. जांच में लाइसेंस नहीं मिला तो महावत पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अलग से कार्रवाई होगी
3. इसके लिए वन विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : राजनगर में रिक्शा चालक विजय होलकर की हाथी के कुचलने से हुई मौत के बाद अब जांच का केंद्र हाथी को रखने की वैधता पर आ गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हाथी को पालने के लिए जरूरी अनुमति और लाइसेंस लिया गया था या नहीं। इसके लिए वन विभाग से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। यदि जांच में लाइसेंस नहीं मिला तो महावत पर वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत अलग से कार्रवाई होगी।

शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने महावत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि हाथी को संभालना पुलिस के लिए संभव नहीं था, इसलिए उसकी अस्थायी हिरासत महावत को ही दी गई और उसके साथ आए दूसरे महावत हाथी को अपने साथ ले गए।

वन विभाग को पत्र लिखकर नियमों और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई है

एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले में वन विभाग को पत्र लिखकर नियमों और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई है। यह भी पूछा गया है कि हाथी के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि हाथी अनुसूची-एक (शेड्यूल-एक) का संरक्षित वन्यजीव है, इसलिए उसके संबंध में अंतिम निर्णय और कार्रवाई का अधिकार वन विभाग के पास है।

हाथी को रेस्क्यू कर वन विभाग अपने कब्जे में ले सकता है

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले यह जांच होगी कि हाथी को रखने के लिए विधिवत लाइसेंस और अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि दस्तावेज नहीं मिले तो महावत और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा हाथी को रेस्क्यू कर वन विभाग अपने कब्जे में ले सकता है। बाद में उसे किसी फारेस्ट रिजर्व या अधिकृत संरक्षण केंद्र में रखा जाएगा।

Source link
#इदर #म #हथ #क #कचलन #स #हई #यवक #क #मत #क #बद #जनवर #क #पलन #क #लइसस #और #अनमत #क #हग #जच

Previous post

अमेरिका ने एक साथ ईरान के पांच शहरों को बनाया निशाना, एयर और मिसाइल स्ट्राइक की, ट्रंप ने दे डाली है ये धमकी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सेना की ओर से सीजफायर टूटने के बाद लगातार 11वीं रात ईरान पर हमले किए हैं।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने आज तड़के ईरान के पांच शहरों में एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया।

दूसीर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने अब बोल दिया कि अमेरिका ईरान के संदिग्ध परमाणु ठिकाने पिकएक्स माउंटेन पर बहुत जल्द और बहुत भारी हमला कर सकता है। इस चेतावनी के जवाब में ईरान ने भी बड़ा बयान दिया है। ईरान ने बोल दिया कि यदि हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र में युद्ध का दायरा और बढ़ा सकता है। इस जंग में अमेरिका का खर्च बढ़कर 37.5 अरब डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए) हो चुका है।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
US, Iranian cities,air and missile strikes, Trump, Hindi news

Next post

Weather Update: नोएडा-गाजियाबाद समेत दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, राजधानी में जलभराव, यलो अलर्ट जारी

Post Comment