×
शिवपुरी में खेल परिसर विवाद सुलझा:  दूसरे दिन राजीनामा, एलिवेट एकेडमी के 40 एथलीट शहर छोड़ेंगे; एसपी ऑफिस में इकट्ठा हुए थे सभी – Shivpuri News

शिवपुरी में खेल परिसर विवाद सुलझा: दूसरे दिन राजीनामा, एलिवेट एकेडमी के 40 एथलीट शहर छोड़ेंगे; एसपी ऑफिस में इकट्ठा हुए थे सभी – Shivpuri News

माधवराव सिंधिया खेल परिसर में बुधवार को हुए एथलीटों और कोचों के बीच विवाद का मामला गुरुवार को राजीनामे पर खत्म हो गया। दोनों पक्षों की सहमति से सुलह के बाद अब भोपाल की एलिवेट एकेडमी के 40 एथलीट शिवपुरी छोड़ने की तैयारी में हैं।

.

गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कोच पवन शर्मा आरोपी एथलीटों और कोच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहीं दूसरी ओर एलिवेट एकेडमी के कोच दिनेश गोदारा भी कुछ एथलीटों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस और सामाजिकजनों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।

एलिवेट कोच बोले- मंशा विवाद की नहीं थी राजीनामे के बाद कोच दिनेश गोदारा ने कहा, “बुधवार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हमारी मंशा किसी से विवाद करने की नहीं थी।” उन्होंने बताया कि अब वे और उनकी एकेडमी के करीब 40 एथलीट शिवपुरी छोड़ देंगे। हालांकि आगे वे किस जिले में प्रैक्टिस करेंगे, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।

क्या था मामला बुधवार सुबह खेल परिसर में भोपाल की एलिवेट एकेडमी और स्थानीय कोच पवन शर्मा के एथलीटों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोप था कि एलिवेट के कुछ एथलीट महिला खिलाड़ियों के सामने अनुचित व्यवहार और रील बनाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। टोकने पर मारपीट हुई और चार एथलीटों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

विवाद थमने के बाद एथलीट्स ने हाथ मिलाया।

Source link
#शवपर #म #खल #परसर #ववद #सलझ #दसर #दन #रजनम #एलवट #एकडम #क #एथलट #शहर #छडग #एसप #ऑफस #म #इकटठ #हए #थ #सभ #Shivpuri #News

Previous post

15 साल में पहली बार क्रैश हुआ बोइंग 787 विमान: एअर इंडिया ने लंबी उड़ानों के लिए खरीदा था, 14,000 किमी तक उड़ सकता है

Next post

दिलजीत दोसांझ फर्राटेदार इंग्लिश बोलते नजर आए: सिंगर की कोशिश देखकर फैंस को हुआ गर्व; शकीरा के गाने ‘हिप्स डोंट लाई’ का बनाएंगे इंडियन वर्जन

Post Comment