रीवा से इंदौर आ रही एक यात्री बस में टायर फटने के बाद आग लग गई। चालक और राहगीरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी 26 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। साथ ही उनका सामान भी सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बायपास पर अंबे ट्रेवल्स की बस रीवा से 26 यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी। रास्ते में अचानक टायर से चिंगारी उठी और धुआं निकलने लगा। चालक विजय कुशवाह ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। इसके बाद यात्रियों और राहगीरों की मदद से लगेज कंपार्टमेंट में रखा सामान भी बाहर निकाल लिया गया।
पढ़ें: SC में सोनम का जवाब – मैं निर्दोष हूं, जमानत रद्द करने की याचिका पर दिया हलफनामा
बताया जा रहा है कि पहले टायर से चिंगारी निकली, फिर धुआं उठा और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार, बस अंबे ट्रेवल्स की थी और इसके मालिक रमेश बताए जा रहे हैं। बस रीवा से चलकर सतना सहित अन्य स्थानों से यात्रियों को लेकर इंदौर आ रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान बायपास के दोनों ओर यातायात कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
Source link
#Accident #इदर #आ #रह #बस #म #टयर #फटन #क #बद #लग #भषण #आग #यतरय #क #जन #बच #सझबझ #स #टल #बड #हदस

.jpg?ssl=1)

Post Comment