×
Bhopal: पिता ने किया कुल्हाड़ी से वार, घायल बेटे ने परिवार टूटने के डर से छिपाया सच, 15 दिन बाद मौत

Bhopal: पिता ने किया कुल्हाड़ी से वार, घायल बेटे ने परिवार टूटने के डर से छिपाया सच, 15 दिन बाद मौत

घायल भगवान सिंह ने खुद यह बात पत्नी को बताई थी, लेकिन परिवार को टूटने से बचाने के लिए उसे चुप रहने की कसम दी थी। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 12:08:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 12:20:46 AM (IST)

पिता ने किया कुल्हाड़ी से वार।

HighLights

  1. स्वजनों से भी झूठ बोलेने को कहा, पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा।
  2. वारदात के दो महीने बाद पिता गिरफ्तार, नजीराबाद पुलिस ने भेजा जेल
  3. घटना के पांच दिन बाद पत्नी भूरी बाई ने पुलिस को पूरा सच बता दिया।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बैराबल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक रिश्तों को बचाने की कोशिश में एक बेटे ने अपने ही पिता द्वारा किए गए हमले का सच छिपाए रखा। वहीं उसकी मौत के बाद पत्नी ने सच्चाई उजागर की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 मार्च को भगवान सिंह विश्वकर्मा (35) अपनी पंचर दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से गंभीर चोट लगी।

घायल अवस्था में उन्होंने पुलिस को बताया कि छत पर रखी कुल्हाड़ी गिरने से उन्हें चोट लगी है, जिसके चलते मामला हादसे के रूप में दर्ज कर लिया गया। उन्हें इलाज के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत गंभीर चोट के कारण हुई है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया। घटना के पांच दिन बाद पत्नी भूरी बाई ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर गंगाराम (77) ने ही पीछे से कुल्हाड़ी मारकर हमला किया था।

घायल भगवान सिंह ने खुद यह बात पत्नी को बताई थी, लेकिन परिवार को टूटने से बचाने के लिए उसे चुप रहने की कसम दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि एक दिन पहले गंगाराम का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसमें भगवान सिंह ने हस्तक्षेप किया था।

इसी बात से नाराज होकर पिता ने बेटे पर हमला कर दिया। एसपी रामशरण प्रजापति ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला हत्या में दर्ज कर आरोपित गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया है।

Source link
#Bhopal #पत #न #कय #कलहड #स #वर #घयल #बट #न #परवर #टटन #क #डर #स #छपय #सच #दन #बद #मत

Post Comment