Crime News: इंदौर में विहिप नेता की पत्नी को धमकी भरा फोन, कहा- पति को रोक लो, वरना परिवार खत्म कर देंगे

Crime News: इंदौर में विहिप नेता की पत्नी को धमकी भरा फोन, कहा- पति को रोक लो, वरना परिवार खत्म कर देंगे

इंदौर शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता संतोष शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा फोन उनकी पत्नी दीप्ति शर्मा के मोबाइल पर आया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात दीप्ति शर्मा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन रिसीव करने पर कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले उनकी पहचान की पुष्टि की और पूछा कि क्या वह विहिप नेता संतोष शर्मा की पत्नी दीप्ति शर्मा बोल रही हैं। उनके हां कहने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी कि अपने पति को हिंदुत्व से जुड़े कार्यों से रोक लें, अन्यथा पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद दीप्ति शर्मा ने इसकी जानकारी अपने पति संतोष शर्मा को दी। इसके बाद संतोष शर्मा ने तुकोगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें:  ‘मेरे और बहू के बीच में कोई विवाद नहीं था’, कोर्ट में चिल्लाकर बोलीं गिरिबाला; बेटा मुस्कुराता रहा

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दीप्ति शर्मा की ओर से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आने और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है तथा मामले की पड़ताल जारी है।

गौरतलब है कि संतोष शर्मा को इससे पहले भी “सर तन से जुदा” जैसी धमकियां मिल चुकी हैं। इस बार उनकी पत्नी को सीधे धमकी मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। संतोष शर्मा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने इंदौर समेत विभिन्न स्थानों पर कुछ मुस्लिम युवकों के हिंदू धर्म अपनाने से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिलने की बात सामने आती रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#Crime #News #इदर #म #वहप #नत #क #पतन #क #धमक #भर #फन #कह #पत #क #रक #ल #वरन #परवर #खतम #कर #दग

Previous post

IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी पर रिसर्च करेगा IIM इंदौर, पता करेंगे 15 साल में कैसे बने सिक्सर किंग, 3 महीने में पूरी होगी स्टडी

Next post

‘काला हिरण’ फिल्म के डायरेक्टर का सलमान खान को खुला चैलेंज, बोली- उसी जगह देंगे जबाव

Salman Khan Kala Hiran Film: फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ को लेकर छिड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा फिल्म के मेकर्स को भेजे गए लीगल नोटिस के बाद अब निर्माता अमित जानी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आईएएनएस से बातचीत में अमित जानी ने कहा कि यदि सलमान खान इस मामले को अदालत तक ले जाना चाहते हैं, तो वह उन्हें कोर्ट में ही जवाब देंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी फिल्म न तो सलमान खान पर आधारित है और न ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर, बल्कि यह बिश्नोई समाज के उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने अपने अधिकारों और न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

सलमान के लीगल नोटिस पर अमित जानी की दो टूक

आईएएनएस से बात करते हुए अमित जानी ने कहा, “फिल्म का अभी तक न तो टीजर रिलीज हुआ है और न ही ट्रेलर सामने आया है। जब किसी ने फिल्म देखी ही नहीं है, तो उसके कंटेंट को लेकर आपत्ति कैसे जताई जा सकती है? अगर सलमान खान सीधे उनसे बातचीत करते और फिल्म की कहानी के बारे में पूछते, तो मैं विस्तार से समझा देता कि फिल्म का वास्तविक विषय क्या है।”

‘फिल्म देखे बिना विरोध करना सही नहीं’

निर्माता ने कहा, ”मुझे लगता है कि सलमान खान बिना पूरी जानकारी के इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। फिल्म में किसी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की गई है। अगर किसी पोस्टर में एक व्यक्ति बंदूक लिए खड़ा दिखाई देता है और कहीं भी सलमान खान का नाम नहीं लिखा गया है, तो यह मान लेना कि फिल्म उन्हीं के बारे में है, सही नहीं है।”

बातचीत के दौरान अमित जानी ने आगे कहा, “काला हिरण उन बिश्नोई समुदाय के लोगों की कहानी है, जिन्होंने न्याय के लिए संघर्ष किया। मेरी पिछली फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर भी कानूनी विवाद सामने आया था। उस मामले में अदालत के निर्देश पर हमने याचिकाकर्ताओं को फिल्म रिलीज से पहले दिखाई थी। इसी तरह यदि अदालत इस मामले में भी ऐसा कोई निर्देश देती है, तो हम उसका पालन करेंगे। अगर सलमान खान सीधे तौर पर फिल्म देखने की इच्छा जताते, तो मैं इसके लिए भी तैयार था। लेकिन बिना फिल्म देखे सीधे नोटिस भेजना उचित नहीं है।”

Post Comment