×
Delhi CJP Protest Live: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी और प्रियंका को हिरासत में लिया

Delhi CJP Protest Live: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी और प्रियंका को हिरासत में लिया

07:06 PM, 21-Jul-2026

कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई?: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत के दौरान गांड़ी में बैठे हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई?

06:53 PM, 21-Jul-2026

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया

लोक कल्याण मार्ग पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे राहुला गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

06:31 PM, 21-Jul-2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें शहर की पुलिस द्वारा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद तक मार्च में शामिल छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया गया था। चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि कोर्ट को इन सब मामलों में न घसीटें।

06:30 PM, 21-Jul-2026

दिल्ली पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अब तक चार एफआईआर दर्ज की हैं और 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी और किसान समूहों द्वारा आयोजित “संसद चलो” मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और अन्य घटनाओं के सिलसिले में दो और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

06:26 PM, 21-Jul-2026

राहुल गांधी की मांगों पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, कहा – बात से पलटना दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी ने मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हो जाए, तो वे तुरंत अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर देंगे। कुछ ही देर बाद, सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद राहुल गांधी को भरोसा दिलाया गया कि उनकी मांग मान ली गई है और सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। जब यह जानकारी राहुल गांधी को दी गई, तो उन्होंने कहा कि वे सिर्फ इतने से सहमत नहीं होंगे, बल्कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी भरोसा मांगा। जब उन्हें याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने सिर्फ चर्चा की मांग की थी, तो उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गई हैं। राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता का अपनी बात से पीछे हटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के हर नियम के खिलाफ है।

05:50 PM, 21-Jul-2026

राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में खोला मोर्चा, पीएम मोदी से मांगा जवाब

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। पीएम मोदी को लगता है कि वे बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे। वे ऐसा नहीं कर सकते। इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए – प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने में हमारे साथ शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

05:46 PM, 21-Jul-2026

आप सांसद संजय सिंह ने पीएम और कांग्रेस को घेरा

आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि सीजेपी के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बैठा दिया है। 

05:40 PM, 21-Jul-2026

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने आई एंबुलेंस

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो सफदरजंग अस्पताल में हैं, जहां मेदांता अस्पताल से एक एम्बुलेंस पहुंची है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की इजाजत दे दी।

 

05:17 PM, 21-Jul-2026

केजरीवाल जंतर-मंतर पर पहुंचे

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होने का क्या मतलब होता है। ये सभी हमारे बच्चे हैं। बच्चों को पीटना सही नहीं है। छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे डटे रहें। सबसे बड़े तानाशाह को भी जनता के सामने झुकना ही पड़ता है।

05:01 PM, 21-Jul-2026

शरद पवार और सुप्रिया सुले जंतर मंतर पहुंचे

एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं। वहीं जंतर मंतर पर बारिश हो रही है। वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एससीपी) के प्रमुख शरद पवार भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।



Source link
#Delhi #CJP #Protest #Live #पएम #आवस #क #बहर #कगरस #क #परदरशन #रहल #गध #और #परयक #क #हरसत #म #लय

Post Comment