Dhurandhar: मैक्रों ने शेयर किया पीएम मोदी से मुलाकात का वीडियो, बैकग्राउंड में बज रहा था धुरंधर का ये गाना

Dhurandhar: मैक्रों ने शेयर किया पीएम मोदी से मुलाकात का वीडियो, बैकग्राउंड में बज रहा था धुरंधर का ये गाना

बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शामिल आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का लोकप्रिय गीत ‘आरी आरी’ अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी पसंद आ गया है। मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीस यात्रा की प्रमुख झलकियों को साझा करते हुए इस गाने का इस्तेमाल किया।

मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ‘आरी आरी’ गाने की धुन का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा था, “फ्रांस के पास सभी क्षमताएं हैं। यहां न तो प्रतिभा की कमी है और न ही ऊर्जा की।”

पीएम मोदी और मैक्रों के बीच मुलाकात

धुरंधर फिल्म का यह गाना आत्माओं के मिलन और बदलती हवाओं की बात करता है, जिसे भारत-फ्रांस संबंधों और बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को नीस स्थित विला केरीलोस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वर्ष भारत और फ्रांस के संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने रक्षा सहयोग के सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति और उसकी गहराई पर संतोष व्यक्त किया तथा रक्षा प्लेटफॉर्म और उन्नत प्रौद्योगिकियों के सह-डिजाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर विशेष ध्यान देते हुए इसे और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग की समृद्ध विरासत का जिक्र किया और मानव अंतरिक्ष उड़ान तथा स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया। असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों नेताओं ने कहा कि भारत का शांति अधिनियम (SHANTI Act) छोटे और उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों सहित सहयोग के नए अवसर प्रदान करता है।

नीस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मैक्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का आलिंगन और हाथ मिलाकर अभिवादन किया। प्रौद्योगिकी और नवाचार इस यात्रा का प्रमुख केंद्र रहे। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन किया।

भारत, फ्रांस और दुनिया भर के प्रमुख नवाचार स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाने वाला यह सम्मेलन ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष’ के तहत एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। यह दोनों देशों के बीच तेजी से मजबूत हो रही तकनीकी साझेदारी को भी रेखांकित करता है।

Source link
#Dhurandhar #मकर #न #शयर #कय #पएम #मद #स #मलकत #क #वडय #बकगरउड #म #बज #रह #थ #धरधर #क #य #गन

Previous post

जय सोनी के लिविंग रूम में लगी है श्रीनाथजी की तस्वीर, दीवार पर लिखा है गायत्री मंत्र, देखें इनसाइड तस्वीरें

Jay Soni Home Tour: ससुराल गेंदा फूल और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर जय सोनी अभी के वक्त में काफी चर्चा में रहते हैं और आपको बता दें कि वह एक लग्जरियस लाइफ भी जीते हैं। अभी के वक्त में वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके हैं।

जय सोनी अपनी पत्नी और बेटी के साथ में बहुत ही आलीशान घर में रहते हैं। उनका घर किसी राजमहल से कम नजर नहीं आता है। हाल ही में मैशेबल इंडिया को जय सोनी ने अपने घर का टूर करवाया और उनके घर को देखने के बाद में फैंस की भी आंखें खुली की खुली रह गई।

जय सोनी के घर में है शानदार लिविंग रूम

अगर हम जय सोनी के लिविंग रूम एरिया की बात करें तो यह काफी ज्यादा बड़ा और रॉयल अंदाज में दिखता है। लिविंग रूम की कलर थीम क्रीम और ब्राउन रखी गई है। दीवारों से कलर को-ऑर्डिनेट सोफा सेट भी लगाया हुआ है और बीच में राउंड टेबल भी है। लिविंग रूम में ही अभिनेता ने भगवान श्रीनाथ जी की मूर्ति भी लगाई हुई है। उन्होंने खुद कहा कि वह सुबह उठकर सबसे पहले उन्हीं के दर्शन करते हैं और हाथ जोड़कर प्रार्थना भी करते हैं। लिविंग रूम में ही एक साइड दीवार पर टीवी लगा हुआ है। जहां उन्होंने वॉल ऑफ फेम भी बना रखा है और इसमें उन्होंने अपने सारे अवार्ड रखे हुए हैं।

जय सोनी ने घर में अपना एक हिस्सा खास तौर पर दोस्तों के लिए बनाया है जहां पर वह अपने फ्रेंड्स के साथ में चिल करते हैं। यहां पर क्रीम और ब्लू कलर का सोफा है और ट्रायंगल शेप की टेबल भी है। दीवार पर एट का डिजाइन बना हुआ है और इसे उन्होंने काफी एंटीक शोपीस से सजाया हुआ है।

मंदिर के ऊपर लिखवा रखा है गायत्री मंत्र

जय सोनी और काफी ज्यादा स्पिरिचुअल है और उन्होंने घर में बहुत ही बड़ा सा एक मंदिर भी बना रखा है। मंदिर के गेट के ऊपर उन्होंने दीवार पर गायत्री मंत्र भी लिखवा रखा है और इसका वह रोजाना जाप भी करते हैं। एक्टर ने लिविंग रूम की एक दीवार पर एक बड़ी कारपेट को फ्रेम कराकर सीनरी की तरह लगा रखा है। इस कारपेट फ्रेम ने उनके घर की रौनक और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

किचन में लगा है झूमर

जय सोनी ने अपने घर में बहुत ही खूबसूरत ग्रैंड ओपन किचन भी बनवा रखा है जिससे कि वह घर के बाकी हिस्से में रहकर अपनी पत्नी के साथ में कनेक्ट रह सके। किचन में बहुत ही शानदार झूमर भी लगा हुआ है। यहीं पर डायनिंग एरिया भी बना रखा है जिससे कि लंच और डिनर भी आराम से किया जा सके। डाइनिंग टेबल के ऊपर एंटीक डिजाइन की लाइट भी लगी हुई है।

प्रिंसेस जैसा सजाया है बेटी का कमरा

जय सोनी ने अपनी बेटी के लिए एक प्रिंसेस स्टाइल में बहुत ही स्पेशल से कमरा बनवा रखा है। जहां पर सब कुछ पिंक थीम का है। दीवारों से लेकर बेड सब कुछ पिंक कलर का है। बेटी के रूम में काफी सारे सॉफ्ट टॉयज भी रखे हुए हैं और क्यूट बंक बेड भी लगा रखा है। बेटी के कमरे में एक बड़ा सा मिरर भी है। उन्होंने अपनी बेटी के कमरे को अपने कमरे से कनेक्ट रखा हुआ है जिससे कि वह बेटी से जब चाहे मिल सके।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=aybC3HMLGvU[/embed]

घर में लगे हैं इंडोर प्लांट्स

जय सोनी के घर में जगह-जगह पर कई सारे इंडोर प्लांट्स भी लगे हुए हैं। घर में दोस्तों के लिए एक बार भी उन्होंने बना रखा है और अभी के वक्त में उनका घर काफी ज्यादा लैविश लगता है।

Next post

5 Museums You Need to Visit at Least Once, According to Mental Floss Editors

Post Comment