×
Google News10,000 क्रू मेंबर्स के साथ बन रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’, मेकर्स ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड; बॉक्स ऑफिस पर म…  Zee News

Google News10,000 क्रू मेंबर्स के साथ बन रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’, मेकर्स ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड; बॉक्स ऑफिस पर म…  Zee News

10,000 क्रू मेंबर्स के साथ बन रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’, मेकर्स ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड; बॉक्स ऑफिस पर म…  Zee News

Source link
#Google #News

">Twisha Sharma Last Film: इस OTT पर देखें ट्विशा शर्मा की आखिरी फिल्म,  इस सुपरस्टार के किया था काम Twisha Sharma Last Film: पूर्व एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। 12 मई को भोपाल स्थित उनके घर में उनका शव मिला था। इसके कुछ दिन बाद उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की खबर सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, ट्विशा के साथ काम कर चुके लोग उन्हें खुशमिजाज, मेहनती और अपने काम को लेकर गंभीर इंसान बता रहे हैं।           फिल्मों में किया था काम फिल्मों से दूरी बनाने और कॉर्पोरेट नौकरी शुरू करने से पहले ट्विशा दो फिल्मों में नजर आई थीं। इनमें हिंदी फिल्म जरा संभल के और तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू शामिल हैं।    मिस पुणे बनने के बाद शुरू किया एक्टिंग करियर ट्विशा ने बहुत कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था। मिस पुणे का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग शुरू की। उनकी पहली फिल्म जरा संभल के साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म साइबर फ्रॉड पर आधारित थी।  फिल्म में ट्विशा ने नियारा नाम की लड़की का रोल निभाया था, जो साइबर ठगी करने वाले गिरोह का हिस्सा होती है। बाद में उसका किरदार पुलिस के सामने अपने जुर्म कबूल कर लेता है।  आखिरी फिल्म बनी ‘मुग्गुरु मोनागल्लू’ इसके बाद ट्विशा तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनागल्लू में नजर आईं। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी तीन ऐसे लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें एक बोल नहीं सकता, दूसरा सुन नहीं सकता और तीसरा देख नहीं सकता।  ट्विशा ने इसमें अंजलि का रोल निभाया था, जो बोल नहीं पाती और फिल्म के मुख्य किरदार से प्यार करने लगती है। यही उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई। परिवार के मुताबिक, ट्विशा ने डव और लोरियल जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी काम किया था।  चिन्मयी श्रीपदा ने जताई नाराजगी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विशा की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग बेटियों को शादी के बाद बोझ समझते हैं और ससुराल भेजने के बाद उनकी जिम्मेदारी खत्म मान लेते हैं। ट्विशा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर दहेज और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

Post Comment