×
IND vs AFG: शुभमन गिल के पास राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे सीरीज में खेलनी होगी सिर्फ एक शतकीय पारी

IND vs AFG: शुभमन गिल के पास राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका, वनडे सीरीज में खेलनी होगी सिर्फ एक शतकीय पारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच में 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें टीम इंडिया लगभग 5 महीनों के लंबे अंतराल के बाद इस फॉर्मेट में सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी इसी सीरीज के साथ शुरू हो जाएंगी और ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के सामने खुद का प्रदर्शन और टीम संयोजन ये दो सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। शुभमन गिल का अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में काफी शानदार प्रदर्शन बल्ले से देखने को मिला था, जिसमें वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए थे ऐसे में वह उसी फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। गिल के पास अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ने का मौका रहने वाला है।

गिल को खेलनी है सिर्फ एक शतकीय पारी

अभी भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान शतकीय पारी खेलने के मामले में शुभमन गिल संयुक्त रूप से राहुल द्रविड़ के साथ काबिज हैं, जिसमें दोनों के नाम छह शतकीय पारियां दर्ज हैं। ऐसे में गिल यदि वनडे सीरीज में एक शतकीय पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो वह द्रविड़ को पीछे छोड़ 7वें नंबर पर काबिज हो जाएंगे। अब तक गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के रूप में जितने भी शतक लगाए हैं वह सभी टेस्ट फॉर्मेट में देखने को मिले हैं, ऐसे में वह वनडे फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपना पहला शतक भी उनके पास लगाने का मौका रहने वाला है। वहीं वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल अब तक 8 शतकीय पारियां खेल चुके हैं, ऐसे में वह एक शतक और लगाने के साथ केएल राहुल को पीछे छोड़ सकते हैं। वहीं यदि वह 2 शतकीय पारियां इस वनडे सीरीज में खेलते हैं तो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी से आगे निकल जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड कोच से आगे निकलने का मौका

शुभमन गिल ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 138 मैचों में खेलते हुए 171 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उनके बल्ले से 44.97 के औसत से 6791 रन बनाए हैं और उसमें उनके बल्ले से 20 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। गिल यदि वनडे सीरीज में एक और शतक लगाते हैं तो टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच के शतकों को पीछे छोड़ देंगे। वहीं गिल को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 7000 रनों का आंकड़ा भी पूरा करने का मौका रहेगा, जिसके लिए उन्हें सिर्फ 209 रन चाहिए।

ये भी पढ़ें

IND vs AFG: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगान टीम में हुई 23 साल के गेंदबाज की एंट्री, टेस्ट में लिए थे 6 विकेट

बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन को नाइट क्लब विवाद के बाद स्क्वाड से किया गया बाहर, जो रूट संभालेंगे इंग्लैंड की कप्तानी

Latest Cricket News


#IND #AFG #शभमन #गल #क #पस #रहल #दरवड #क #पछ #छडन #क #मक #वनड #सरज #म #खलन #हग #सरफ #एक #शतकय #पर

Post Comment