×
Indore।: भागीरथपुरा के बाद अब बांगड़दा क्षेत्र में बोरिंग ने उगला दूषित पानी, दस से ज्यादा लोग बीमार

Indore।: भागीरथपुरा के बाद अब बांगड़दा क्षेत्र में बोरिंग ने उगला दूषित पानी, दस से ज्यादा लोग बीमार

भागीरथपुरा दूषित पेयजल कांड के छह माह बाद बागड़दा क्षेत्र के महावीर नगर में दूषित पानी की सप्लाई का मामला सामने आया है।बोरिंगों में ड्रेनेज का पानी मिल जाने के बाद गली के दस से अधिक लोग उल्टी-दस्त का शिकार होने लगे, तब घटना का पता चला। दरअसल, सार्वजनिक बोरिंग का उपयोग लोग पीने के पानी के लिए करते हैं।

पिछले दो-तीन दिनों से पानी में बदबू आ रही थी। शुरुआत में लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब लोग बीमार होने लगे तो हल्ला मच गया। जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पानी के सैंपल लिए तथा यह पता लगाने का प्रयास किया कि बोरिंग में दूषित पानी आने का स्रोत क्या है।अधिकारियों ने ड्रेनेज लाइन और अन्य बोरिंगों के आसपास सफाई भी शुरू कर दी।

 

बागड़दा क्षेत्र में कई जगह नर्मदा लाइन नहीं है। इस कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता है और लोग पानी की जरूरत के लिए बोरिंग के पानी का इस्तेमाल करते हैं। रहवासी सीमा बाई ने बताया कि बोरिंग का पानी साफ नजर आता था, लेकिन उसमें बदबू आती थी। हमने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से भी की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों के बीमार होने के बाद अधिकारी जागे और अब मोहल्ले में सफाई करवाई जा रही है।

 

आपको बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में छह माह पहले दूषित पानी से एक हजार से अधिक लोग बीमार हो गए थे और 36 लोगों की दूषित पानी की वजह से मौत हो गई थी। यह मामला राजनीतिक रूप से भी काफी उछला था।

महिलाएं व बच्चे बीमार

दूषित पानी के कारण महावीर नगर की एक गली प्रभावित हुई है। बोरिंग का पानी पीने से महिलाएं और बच्चे भी बीमार हुए हैं, हालांकि किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। एक युवती पुणे गई थी और वहां बीमार हो गई। प्रभावित लोगों का इलाज डॉक्टरों की टीम ने किया है। उनका कहना है कि कुछ मरीजों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, लेकिन अब उनकी हालत सामान्य है।

Source link
#Indore #भगरथपर #क #बद #अब #बगडद #कषतर #म #बरग #न #उगल #दषत #पन #दस #स #जयद #लग #बमर

Post Comment