इंदौर में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सप्ताहभर में पांच स्थानों पर आग लगने से करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। बुधवार सुबह पलासिया क्षेत्र के एक टेंट हाउस में आग लगी। टेंट हाउस के पास ही एक हॉस्टल था। वहां तक जब धुआं पहुंचा तो अफरा-तफरी मच गई। आग के कारण गोदाम में रखा डेकोरेशन का सामान, कुर्सियां, टेंट के कपड़े सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड मामले की जांच कर रही है।
Source link
#Indore #इदर #क #पलसय #कषतर #म #टट #हउस #म #आग #लग #पडस #क #हसटल #म #धआ #जन #पर #भग #छतर



Post Comment