इंदौर के अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी एक और रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वे कारगिल से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की यात्रा दौड़कर पूरी करेंगे। कार्तिक 50 दिनों तक हर दिन 84 किलोमीटर दौड़कर अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। 28 अप्रैल से वे अपनी दौड़ शुरू करेंगे। इसके लिए कार्तिक इंदौर से कारगिल के लिए रवाना हो चुके हैं।
वे 50 दिनों तक रोज़ करीब 84 किलोमीटर दौड़ते हुए कुल 4200 किलोमीटर की दूरी तय कर कारगिल से कन्याकुमारी तक जून माह के अंत तक पहुँचेंगे। यह कारनामा करने वाले वे सबसे कम उम्र के भारतीय धावकों में से एक होंगे। कार्तिक को इस दौड़ को पूरा करने के लिए अलग-अलग मौसमों का भी सामना करना होगा। कारगिल के बर्फीले इलाकों से दौड़ शुरू करेंगे, लेकिन कन्याकुमारी तक आते-आते उन्हें कई गर्म इलाकों से भी गुजरना होगा। पहाड़ी रास्तों, मैदानी सड़कों और समुद्री इलाकों के बीच से दौड़कर कार्तिक अपनी यात्रा पूरी करेंगे।
कारगिल से श्रीनगर के बीच धावक को जोजिला दर्रा पार करना होगा, जिसकी ऊँचाई करीब 11,600 फीट है। इस हिस्से में ऑक्सीजन कम होती है, तेज़ ठंडी हवाएँ चलती हैं और पहाड़ों की सीधी चढ़ाई इस दौड़ को बेहद मुश्किल बना देती है। पूरी 4200 किलोमीटर की दौड़ में कार्तिक को सैकड़ों मीटर तक की चढ़ाई झेलनी पड़ेगी, जो लगभग 45–55 किलोमीटर सीधे पहाड़ चढ़ने जितनी कठिन है। इसकी तैयारी वे पिछले तीन महीनों से कर रहे थे।
यह दौड़ सात राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुज़रेगी। रास्ते में 37 बड़े शहर और 900 से ज़्यादा गाँव आएँगे। कार्तिक जोशी अब तक 18 राज्यों में 141 से ज़्यादा मैराथन और अल्ट्रा मैराथन दौड़ चुके हैं और कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं।
Source link
#Indore #करगल #स #कनय #कमर #तक #दडग #इदर #क #धवक #करतक #दन #तक #हर #दन #दडग #कम



Post Comment