वेब सीरीज ‘पंचायत’ का वह मशहूर दृश्य, जिसमें फुलेरा गांव की पानी की टंकी पर पंचायत सचिव अभिषेक और रिंकी बैठकर बातें करते हैं, दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। अब उसी दृश्य की झलक इंदौर के निपानिया क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां यह ट्रेंड किसी भी वक्त बड़े हादसे में बदल सकता है।
निपानिया की करीब 30 फीट ऊंची पुरानी पानी की टंकी इन दिनों युवक-युवतियों का पसंदीदा मिलन स्थल बन गई है। हर शाम आसपास के कॉलेज और स्कूलों में पढ़ने वाले युवक-युवतियां टंकी पर चढ़कर घंटों बैठते हैं, बातें करते हैं और समय बिताते हैं। लेकिन जिस टंकी को वे सुरक्षित जगह समझ रहे हैं, वह वास्तव में बेहद खतरनाक है।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक टंकी पर न तो सुरक्षा रेलिंग है और न ही मजबूत सीढ़ियां। कई हिस्से जर्जर हो चुके हैं, जिसके कारण लंबे समय से इसका उपयोग पानी की सप्लाई के लिए भी नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद रोज शाम यहां युवाओं की मौजूदगी देखी जा सकती है।
रहवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार युवाओं को टंकी पर चढ़ने से रोका और खतरे के बारे में समझाया, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। उनका कहना है कि एक छोटी-सी चूक या फिसलन किसी की जान पर भारी पड़ सकती है।
रहवासियों का मानना है कि नगर निगम को इस जर्जर टंकी का तकनीकी परीक्षण कराना चाहिए। यदि इसे असुरक्षित पाया जाता है तो इसे खतरनाक घोषित कर हटाने या ऐसी व्यवस्था करने की जरूरत है, जिससे कोई भी इस पर चढ़ न सके। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और वेब सीरीज से प्रेरित यह ट्रेंड अगर समय रहते नहीं रुका, तो यह किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
Source link
#Indore #पचयत #वब #सरज #क #असर #टक #वल #सन #इदर #म #बन #टरड #लकन #यह #नकल #पड #सकत #ह #भर



Post Comment