जयपुर से इंदौर लौट रहे एक विमान में आई खराबी के कारण उसकी दोबारा जयपुर में लैंडिंग कराई गई। इंडिगो कंपनी के इस विमान ने शनिवार शाम इंदौर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के संकेत मिलते ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से फिर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी।
विमान में आई खराबी की जानकारी मिलते ही उसमें सवार यात्रियों की जान सांसत में आ गई, लेकिन जैसे ही धरती पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई, यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्री वापस टर्मिनल में लौटे और तकनीकी सुधार के चार घंटे बाद विमान फिर इंदौर के लिए रवाना हो सका।
इंडिगो एयरलाइंस की यह उड़ान शाम 6:10 बजे जयपुर से उड़ान भरकर शाम 7:30 बजे इंदौर पहुंचती है। इसके बाद यह विमान रात 9:15 बजे फिर जयपुर के लिए उड़ान भरता है, लेकिन विमान चार घंटे की देरी से रात सवा 11 बजे इंदौर पहुंचा। रात की फ्लाइट से जयपुर जाने वाले यात्रियों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने तो टिकट कैंसल कराकर दूसरे विकल्पों से जयपुर जाने का फैसला लिया।
उड़ान भरते ही खराबी का संकेत
जयपुर से जब विमान ने उड़ान भरी तो तकनीकी खराबी के संकेत पायलट को मिले। टेकऑफ के कुछ देर बाद ही खराबी सामने आने पर जयपुर एयरपोर्ट पर ही आपात लैंडिंग कराई गई। इसके लिए एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड के दल और रेस्क्यू टीम तैनात हो गई, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से लैंडिंग कर दी। विमान में सवार यात्रियों को इसके बाद राहत मिली। जब तक विमान हवा में था, वे खराबी की जानकारी मिलने के बाद डर गए थे।
Source link
#Indore #News #इदर #आ #रह #वमन #हव #म #बगड #जयपर #म #करई #आपत #लडग



Post Comment