इंदौर का बिलावली तालाब शहर के प्रमुख जल स्रोतों में से एक होने के साथ-साथ एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी बन चुका है। प्रतिदिन यहां प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अल सुबह से ही युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों का तांता यहां सुबह की सैर, योगाभ्यास और मनोरंजन के लिए लगा रहता है। इस भारी भीड़ के बीच वर्तमान में यहां फैली अव्यवस्थाएं लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है।
Source link
#Indore #News #इदर #क #खबसरत #तलब #बन #डथ #टरप #कभ #भ #ह #सकत #ह #बड #हदस



Post Comment