बारिश के मौसम में इंदौर के आसपास के जंगलों में बरसाती नदियां और झरने पिकनिक स्पॉट बन चुके हैं। वीकेंड पर यहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इन स्थानों पर लगातार हादसे भी हो रहे हैं। पिछले सप्ताह पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई।
बढ़ते हादसों को लेकर पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है और खतरनाक स्थानों तक जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। इंदौर पुलिस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में इंदौर के आसपास के पिकनिक स्पॉटों पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच रही है। सबसे अधिक युवा ही इन हादसों का शिकार हो रहे हैं और इनमें अधिकांश मौतें लापरवाही के कारण हुई हैं।
इंदौर में महू के आसपास पातालपानी, गोदिया कुंड, मेहंदी कुंड, बामनिया कुंड, सीतलामाता फॉल, जाम गेट, चोरल डैम, हत्यारी खो, सिमरोल, चोरल नदी, मुहार्ड घाट, जोशी भड़क, चिंछा फॉल और कचलीगढ़ सहित 10 से अधिक पिकनिक स्पॉट हैं। बारिश के दिनों में यहां घनी हरियाली छा जाती है और झरने पूरे वेग से बहने लगते हैं। इन स्थानों पर अक्सर हादसे होते रहे हैं। प्रशासन ने कई खतरनाक जगहों पर जाने पर प्रतिबंध भी लगा रखा है। इसके बावजूद युवाओं के समूह वहां पहुंच जाते हैं और सेल्फी लेने या नहाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
गहरे पानी में उतरना बन रहा जानलेवा
पिकनिक स्पॉटों पर गहरे पानी में उतरने के कारण कई बार हादसे हुए हैं। इसके अलावा झरनों के पास फिसलन भरे हिस्सों में जाने से लोग खाई में गिर जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। पिछले पांच वर्षों में इन पिकनिक स्पॉटों पर 40 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हादसे रोकने के लिए वीकेंड पर प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर होमगार्ड जवानों और रक्षा समिति के सदस्यों की तैनाती की गई है।
— उमाकांत चौधरी, डीएसपी, इंदौर ग्रामीण
पिकनिक स्पॉट पर जाएं तो इन बातों का रखें ध्यान
- स्नान के दौरान किनारे पर ही रहें। गहरे पानी में न उतरें। तेज बहाव के कारण कई बार चट्टानों के नीचे गहरी सुरंगें बन जाती हैं, जिनमें फंसने का खतरा रहता है।
- शराब पीकर झरनों या नदी के किनारे न जाएं। फिसलन के कारण संतुलन बिगड़ सकता है और सिर पर गंभीर चोट जानलेवा साबित हो सकती है।
- सेल्फी, रील या फोटो लेने के लिए खाई या झरने के किनारे न जाएं। बारिश के दिनों में पैर फिसलने का खतरा अधिक रहता है।
- यदि पिकनिक स्पॉट पर जा रहे हैं, तो रस्सी और आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखें तथा प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्ड और प्रतिबंधों का पालन करें।
Source link
#Indore #News #इदर #क #आसपस #पकनक #सपट #पर #पच #सल #म #मत #इनम #जयदतर #यव



Post Comment