Indore News: इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, डिलीवरी बॉय पर किया हमला
Indore News: इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, डिलीवरी बॉय पर किया हमला
इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में घुसे एक तेंदुए ने ग्रामीण क्षेत्र में दहशत फैला दी। तेंदुआ सड़क पर घूमता नजर आया। इस दौरान उसने बाइक से सड़क पर जा रहे एक डिलीवरी बॉय पर छलांग लगाकर हमला किया और फिर भाग गया। अचानक हुए हमले से घबराया युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला पिंजरा लेकर तेंदुए को पकड़ने पहुंचा, लेकिन तेंदुआ टीम को छकाते हुए एक घर के बाथरूम में घुस गया। उसे देखने के लिए घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह घटना इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब आठ बजे के बाद की है। गांव में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। पहले तेंदुए ने एक डिलीवरी बॉय पर हमला किया, फिर एक घर में जाकर दीवार की ओट में बैठा रहा। हमले की पूरी घटना एक बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बिचौली मर्दाना क्षेत्र में कई बड़े बंगले हैं। तेंदुआ सड़क पर भाग रहा था। तभी उसे देखकर एक बाइक सवार रुक गया। कुछ देर के लिए तेंदुआ भी रुका, लेकिन पलक झपकते ही वह बाइक सवार डिलीवरी बॉय की ओर दौड़ा और उस पर छलांग लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार भी वहां से गुजरा, लेकिन तेंदुए ने उस पर हमला नहीं किया।
इसके बाद तेंदुआ एक मकान के बाथरूम में जा घुसा। कुछ युवकों ने मोबाइल से उसके वीडियो बनाने शुरू कर दिए। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम उस घर तक पहुंची, जहां तेंदुआ छिपा हुआ था, लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला। उसे पकड़ने के लिए मकान के बाहर कर्मचारियों ने जाल भी लगाया। इसके अलावा उसे बेहोश करने के लिए ट्रैंक्विलाइज़र गन भी मौके पर लाई गई।
बिचौली मर्दाना क्षेत्र रालामंडल के समीप स्थित है। रालामंडल क्षेत्र में अक्सर तेंदुए नजर आते हैं। पिछले साल भी बायपास स्थित एक कॉलोनी में तेंदुआ घुस गया था, जिसे बेहोश करने के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ को हटाने की मशक्कत करती रही।
Source link
#Indore #News #इदर #क #बचल #मरदन #कषतर #म #तदए #क #दहशत #डलवर #बय #पर #कय #हमल
Previous post
Assam: असम में सीएए के तहत अब तक 70 आवेदन, छह लोगों को मिली भारतीय नागरिकता; कितने हुए निर्वासित?
Next post
Deadspin | Athletics activate SS Jacob Wilson from IL
The Athletics activated shortstop Jacob Wilson from the injured list Tuesday while left-hander Jacob Lopez also was added to the active roster.
In corresponding moves, the club optioned catcher Brian Serven and right-hander Kade Morris to Triple-A Las Vegas.
Wilson, 24, has not played since June 26 because of right thumb inflammation. One season after Wilson was named an American League All-Star and finished second in AL Rookie of the Year voting, he is batting .277 with four homers and 26 RBIs in 50 games. Wilson also has missed time with a shoulder injury this season.
Lopez, 28, is 4-3 with a 6.75 ERA in 12 appearances (10 starts) for the A’s this season. In parts of four major league seasons, he is 12-10 with a 4.99 ERA in 41 appearances (29 starts) for the Tampa Bay Rays (2023-24) and A’s.
Serven, 31, has played one game for the A’s this season, his first major league action in two years. In parts of four seasons, he is a career .188 hitter with six home runs and 20 RBIs in 102 games for the Colorado Rockies (2022-23), Toronto Blue Jays (2024) and A’s.
Morris, 24, made his major league debut June 6 and went 0-1 with an 11.70 ERA over his first three appearances (one start).
–Field Level Media
#Deadspin #Athletics #activate #Jacob #Wilson
Post Comment