इंदौर के समीप इंदौर-सांवेर रोड पर पुलिस को तीन बैग पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे और बैग खोलकर देखे तो दंग रह गए। बैग में नोटों की गड्डियां थीं। गड्डी के बीच कुछ रंगीन कागज भी भरे थे। अफसरों को आशंका है कि नोट नकली हो सकते हैं।नोटों को मशीन से गिना गया तो 2.83 करोड़ रुपये निकले। नोट खुले स्थान पर किसने फेंके, इसका पता लगाने के लिए अफसर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
सड़क किनारे तीन बैग ग्रामीणों ने देखे। खबर मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ खड़ी थी। इसके बाद बैग को जब्त कर थाने लाया गया। जांच में पता चला कि गड्डी में ऊपर रखे गए कुछ नोट असली थे, जबकि कुछ नकली लग रहे थे। गड्डी के बीच में रंगीन कागज भी लगाए गए थे। ग्रामीणों ने बैग दोपहर में ही देखे। आशंका है कि किसी वाहन में सवार लोग बैग लेकर चल रहे थे और उन्होंने मौका देखकर गाड़ी से बैग नीचे फेंक दिए।
बैग सड़क किनारे ही पड़े हुए थे। नोटों की गिनती करने पर 2.83 करोड़ रुपये मिले। उसमें कितने असली और कितने नकली थे, इसकी जांच विशेषज्ञों से कराई जा रही है। जांच कर रही टीम हाईवे पर लगे कैमरों से भी सीसीटीवी फुटेज निकालकर पता लगा रही है कि नोट किस वाहन से फेंके गए, हालांकि इस मार्ग पर हर दिन हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं। इस कारण पता लगना काफी मुश्किल है। पुलिस इस नोटकांड की जांच में जुटी हुई है। नकली नोटों की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Source link
#Indore #News #इदरसवर #रड #पर #मल #नट #क #गडड #स #भर #बगगनन #पर #करड #नकलनकल #नट #क #आशक



Post Comment