×
Indore News: गुजरात से बिना जीएसटी बिल लिए इंदौर पहुंचे दो ट्रक, पुलिस ने पकड़कर जीएसटी विभाग के हवाले किए

Indore News: गुजरात से बिना जीएसटी बिल लिए इंदौर पहुंचे दो ट्रक, पुलिस ने पकड़कर जीएसटी विभाग के हवाले किए

इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र में बिना वैध जीएसटी दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में माल लाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त कर जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया है। अब विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

पुलिस के अनुसार, परदेसीपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुजरात के सूरत से आए दो ट्रक थाना क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान पर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री और अन्य सामान लेकर पहुंचे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि माल के साथ जीएसटी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- पुलिस का अनोखा मिशन: अब शातिर अपराधी नहीं, ‘लड्डू गोपाल’ की तलाश करेगी SIT; पूरा मामला कर देगा हैरान

सूचना मिलते ही परदेसीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान ट्रक चालकों से माल से संबंधित जीएसटी बिल और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। हालांकि चालकों द्वारा जो दस्तावेज उपलब्ध कराए गए, वे अधूरे पाए गए और उनमें कई आवश्यक जानकारियां भी नहीं थीं। दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने पर पुलिस को कर चोरी की आशंका हुई।

इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जीएसटी विभाग को दी। सूचना मिलने पर जीएसटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि माल, दस्तावेजों और संबंधित कारोबारी की पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, संबंधित ट्रक पहले भी कई बार इसी दुकान पर सामान पहुंचा चुके हैं। हालांकि इस बार पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि पूर्व में आए माल का परिवहन नियमानुसार हुआ था या नहीं।

फिलहाल जीएसटी विभाग दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला केवल दस्तावेजी कमी का है या फिर इसमें कर चोरी अथवा किसी संगठित अनियमितता का मामला भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#Indore #News #गजरत #स #बन #जएसट #बल #लए #इदर #पहच #द #टरक #पलस #न #पकडकर #जएसट #वभग #क #हवल #कए

Previous post

Badminton New Rules: क्या बदल गया स्कोरिंग का नियम? 21 नहीं इतने अंकों का होगा खेल; BAI ने लिया बड़ा फैसला

Next post

बीजेपी विधायक के करीबी की दबंगई, छतरपुर में 15 दलित परिवारों की जमीन कब्जाने की कोशिश | Dalit Land Encroachment Allegation Against Bjp Mla Aide Mukesh Pandey

Post Comment