Indore News: नर्मदा लाइन फटने से उड़े अफसरों के होश, इन 18 इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

Indore News: नर्मदा लाइन फटने से उड़े अफसरों के होश, इन 18 इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

इंदौर में नर्मदा प्रथम और द्वितीय चरण की मुख्य पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सुबह पाइपलाइन में खराबी आने के तुरंत बाद दोनों चरणों के पंपों को बंद करना पड़ा, जिससे टंकियों में पानी का भंडारण नहीं हो सका।

निगम कमिश्नर ने लिया जायजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज बिजलपुर स्थित नर्मदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जलूद क्षेत्र में हुए रिपेयरिंग काम की समीक्षा की और अधिकारियों से लीकेज की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। आयुक्त ने मरम्मत कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक समेत अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

युद्ध स्तर पर हुआ सुधार कार्य

कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि 1400 एमएम व्यास की जीआरपी पाइपलाइन में सुबह करीब पौने सात बजे लीकेज का पता चला था। इसके बाद तुरंत पंप बंद कर मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। दोपहर लगभग सवा दो बजे काम पूरा होने के बाद दोनों चरणों के पंपों को दोबारा चालू कर दिया गया है।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

इस खराबी के कारण बिलावली और अन्नपूर्णा टंकी क्षेत्र में आज होने वाला सीधा जल प्रदाय प्रभावित हुआ। वहीं पंप बंद रहने से अगले दिन सुबह की सप्लाई के लिए टंकियों में पूरा पानी नहीं भरा जा सकेगा। इसके चलते अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा क्षेत्र, नरवल, अगरबत्ती क्षेत्र, कुशवाहा मोहल्ला, टिगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल क्षेत्र और भक्त प्रहलाद नगर में पानी की किल्लत हो सकती है या कम दबाव से पानी मिलेगा।

टैंकरों से होगी पानी की सप्लाई

आयुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रभावित इलाकों के नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन भी क्षेत्रों में पानी की कमी होगी, वहां नगर निगम की गाड़ियों और टैंकरों के जरिए मुफ्त पेयजल भेजा जाएगा। अधिकारियों को पूरी व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और जनता को तुरंत राहत देने के लिए कहा गया है।

Source link
#Indore #News #नरमद #लइन #फटन #स #उड #अफसर #क #हश #इन #इलक #म #कल #नह #आएग #पन

Previous post

‘वसंतसेना’ के किरदार में अप्सरा सी खूबसूरत लगीं मोनालिसा; अभिनेत्री ने अपने नए शो से साझा किया लुक

{“_id”:”6a3396d56450a0ebbb0d9a36″,”slug”:”bhojpuri-actress-monalisa-playing-vasantsena-role-in-new-show-shares-stunning-and-bold-photos-goes-viral-2026-06-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘वसंतसेना’ के किरदार में अप्सरा सी खूबसूरत लगीं मोनालिसा; अभिनेत्री ने अपने नए शो से साझा किया लुक”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला  Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jun 2026 12:56 PM IST

Monalisa As VASANTSENA: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ दिलकश फोटोज शेयर की हैं। यह तस्वीरें उनके एक किरदार की हैं, जिसे वे नए शो में निभा रही हैं।

मोनालिसा – फोटो : इंस्टाग्राम-@aslimonalisa

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यह खबर एप पर पढ़ें

या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉगिन करें

विस्तार

मोनालिसा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर वे अपने लुक को लेकर छा गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें वे किसी अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं।

Monalisa, bhojpuri actress monalisa, monalisa playing vasantsena role, monalisa as vasantsena, monalisa new show, monalisa new role, monalisa stunning photos, monalisa bold photos, Entertainment News in Hindi, Entertainment News in Hindi, Entertainment Hindi News, मोनालिसा, मोनालिसा की फोटोज

Next post

आज का शब्द: अनय और महावीर प्रसाद ‘मधुप’ की कविता- पतन के गर्त में उत्थान क्यों है

Post Comment