पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना पटवारी मीडिया के सामने आया। उनसे कहा कि वह आरोपियों को जानता है, लेकिन उसने ड्रग्स नहीं मंगाई। नाना ने कहा कि वह दो-तीन साल पहले ड्रग्स लेता था। वह मेरी गलती थी, लेकिन अब तो शराब को भी हाथ नहीं लगाता हूँ।
नाना ने कहा कि वह सर्विस सेंटर पर बैठा था। वहाँ पुलिस अधिकारी आए और अपने वाहन में बैठाकर मुझे इधर-उधर घुमाते रहे। मुझे यह भी नहीं बताया कि किस केस में हिरासत में लिया गया है। मेरा मेडिकल भी नहीं कराया गया। नाना ने कहा कि वह सर्विस सेंटर पर गाड़ी देने गया था। वहाँ से मुझे थाने लाया गया और आरोपियों के बारे में पूछा कि उन्हें जानते हैं। संजय कौशल की गाड़ी मेरे सर्विस सेंटर पर आती है। उसे जानता हूँ।
नाना ने कहा कि मेरा आरोपियों से सामना भी नहीं कराया गया। नाना ने कहा कि जिन्हें पकड़ा गया है, वे राऊ विधानसभा क्षेत्र के हैं। काफी लोग मुझे जानते हैं, लेकिन मेरा इस केस से कोई संबंध नहीं है।
जीतू पटवारी बोले- मैं डरने वाला नहीं, मुद्दे उठाता रहूंगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई को हिरासत में लिए जाने के सवाल पर कहा कि सरकार मेरे व मेरे परिवार के सदस्यों पर झूठे मुकदमे लाद रही है, लेकिन मैं डरने वालों में से नहीं हूँ। मैं मुद्दे उठाता रहूंगा। पटवारी ने कहा कि गुजरात सरकार ने डूब में आई प्रदेश की सात हजार करोड़ रुपये की जमीन का पैसा नहीं दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस मामले में बैठक में कुछ नहीं बोले। मैंने इसका मुद्दा उठाया तो मेरे भाई को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई।
क्या है मामला
ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में इंदौर पुलिस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को गुरुवार दिन में पकड़ा था। कई घंटे हिरासत में रखने और पूछताछ के बाद रात में नाना को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दो आरोपियों ने नाना पटवारी का नाम लिया था। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
अब आगे क्या
- नाना को फिर पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए बुला सकती है, क्योंकि नाना ने यह स्वीकार किया है कि वह आरोपियों को जानते हैं।
- नाना ने यह भी स्वीकार किया कि वह दो-तीन साल पहले ड्रग्स लेते थे। पुलिस उनसे यह पूछ सकती है कि वह ड्रग्स किन लोगों से लेते थे और उनके नेटवर्क के बारे में उन्हें क्या जानकारी है।
Source link
#Indore #News #नन #पटवर #न #कहदतन #सल #पहल #लत #थ #डरगस #अब #त #शरब #भ #नह #पत



Post Comment