×
Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नहीं बच पाए इंदौर के ट्रैफिक जाम से, देखें क्या हुआ

Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नहीं बच पाए इंदौर के ट्रैफिक जाम से, देखें क्या हुआ

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बुधवार शाम इंदौर के एमआर-10 ब्रिज पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। हजारों लोगों और सैकड़ों वाहनों की भीड़ के बीच मंत्री का वाहन भी काफी देर तक फंसा रहा और बेहद धीमी गति से रेंगते हुए वहां से आगे निकल सका।

 

शाम के समय समय बिगड़ रहे हालात

इंदौर शहर में इन दिनों शाम के वक्त यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा रही है। शहर के कई प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर रोजाना यही स्थिति देखने को मिल रही है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

 

कलेक्टर ने खुद किया दौरा

मानसून आने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम बहुत अधिक बढ़ गया है। रिंग रोड और बाईपास पर हो रहे निर्माण कार्यों के कारण भी लगातार तेजी से जाम की स्थिति बन रही है। कल कलेक्टर शिवम वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ खुद सभी ट्रैफिक जाम वाले मौके पर दौरा किया और यह कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य किया जाए ताकि शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिले।

Source link
#Indore #News #मतर #कलश #वजयवरगय #भ #नह #बच #पए #इदर #क #टरफक #जम #स #दख #कय #हआ

Previous post

मौसम की मार: मुंबई, सूरत से लेकर दिल्ली-NCR तक… मानसून की बारिश में कैसे खुली इंतजामों की पोल? तस्वीरें गवाह

Next post

Indore Cyber Fraud: डिजिटल हाउस अरेस्ट कर रिटायर्ड रेलवे अधिकारी से 45 लाख की ठगी, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

Post Comment