इंदौर के नेमावर रोड क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। आगे चल रहे एक भारी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मौके पर एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है।
घटना नेमावर रोड की है। 25 साल का जुनैद अपने भाई अनस के साथ बाइक पर शादी समारोह में जा रहा था। उनकी बाइक की स्पीड तेज थी। ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक आगे चल रहे एक भारी वाहन से टकरा गई।
दोनों भाई बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इस बीच पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने जुनैद को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनस को लोगों ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जिस वाहन से बाइक टकराई थी, वह भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की जानकारी जुटा रही है।
थाने की बाउंड्री वॉल से टकराई कार
गुरुवार रात को पलासिया थाने की बाउंड्री वॉल से एक सफेद रंग की कार टकरा गई। कार में दो युवक सवार थे। घटना के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन जब तक थाने से पुलिसकर्मी आते, तब तक कार में सवार दोनों युवक भाग गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को थाना परिसर में खड़ा कराया और अब कार नंबर के जरिए मालिक का पता लगाया जा रहा है।
Source link
#Indore #News #शद #समरह #म #ज #रह #दन #भई #हदस #क #शकर #एक #भई #क #मक #पर #मत



Post Comment