इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा की एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस समय छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस समय परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात को जब परिजन अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए केक और उपहार लेकर घर लौटे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपनी बेटी को फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Source link
#Indore #News #सल #क #बट #न #जनमदन #स #पहल #लगय #फद #पत #नह #दल #पए #थ #मनपसद #डरस



Post Comment